😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
Certificate Course: Best diploma-certificate courses instead of a law degree; Read here
{"_id":"6732fd9afb3203c7be08f548","slug":"certificate-course-best-diploma-certificate-courses-instead-of-a-law-degree-read-here-2024-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Certificate Courses: लॉ की डिग्री काफी नहीं, पढ़ाई के साथ करें ये डिप्लोमा-सर्टिफिकेट कोर्सेज; आसान होगी राह","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Certificate Courses: लॉ की डिग्री काफी नहीं, पढ़ाई के साथ करें ये डिप्लोमा-सर्टिफिकेट कोर्सेज; आसान होगी राह
शशांक त्रिपाठी, करिअर सलाहकार
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:44 PM IST
सार
Certificate And Diploma Courses: लॉ के प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए डिग्री के अलावा सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स का भी रुख कर सकते हैं। यह एक विस्तृत क्षेत्र है और इसमें किसी एक विशेष क्षेत्र के बारे में गहराई से जानने के लिए सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स का चयन करना एक अच्छा विचार है।
विज्ञापन
1 of 5
Certificate And Diploma Course
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Certificate And Diploma Courses: कानून के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्र विभिन्न न्यायालयों और अच्छे संस्थान में नौकरी के लिए एलएलबी जैसे कोर्स का चयन करते हैं। अगर अपने भी बीए- एलएलबी या किसी अन्य विधि कोर्स में दाखिला लिया है, तो आपको अपनी पढ़ाई के दौरान ही विभिन्न सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स को भी तरजीह देने का प्रयास करना चाहिए।
यह एक विस्तृत क्षेत्र है और इसमें किसी एक विशेष क्षेत्र के बारे में गहराई से जानने के लिए सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स का चयन करना एक अच्छा विचार है। इससे आपको पारंपरिक ज्ञान से इतर अपने पसंदीदा क्षेत्र में जरूरी कौशल सीखने में तो मदद मिलेगी ही, आप किसी केस को हल करने के नए- नए तरीके भी खोज पाएंगे।
2 of 5
Certificate And Diploma Course
- फोटो : freepik
सर्टिफिकेट कोर्स
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली ने उद्यमियों और स्टार्टअप के लिए बिजनेस एंड लॉ में बिजनेस ट्रांजैक्शन एंड रेगुलेशन (बीटीआर), एचआरआईपी यानी ह्यूमन रिसोर्स, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी, कंप्लायंस, पॉलिसी में सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की है। आप इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट से आईपीआर और साइबर लॉ में ऑनलाइन कोर्स और भारतीय कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थान से 'कॉन्ट्रैक्ट लॉ' कोर्स का चयन कर सकते हैं।
इसके अलावा स्वयं पोर्टल tinyurl.com/ycsyshwb पर स्नातक स्तर के छात्रों के लिए छह सप्ताह के 'एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ' कोर्स की शुरुआत की गई है, जिसके तहत आप 28 फरवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
3 of 5
Certificate And Diploma Course
- फोटो : freepik
डिप्लोमा कोर्स
यदि आप लॉ में डिप्लोमा कोर्स का चयन करना चाहते हैं, तो जामिया मिलिया इस्लामिया से 'एयर स्पेस लॉ' और 'लेबर लॉ' में पीजी डिप्लोमा कोर्स का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बंगलूरू tinyurl.com/kxwnjcjs से 'ह्यूमन राइट लॉ', 'मेडिकल लॉ और एथिक्स', 'कंज्यूमर लॉ', 'टैक्स लॉ' सहित तमाम विषय में एक वर्ष का पीजी डिप्लोमा तथा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली से 'बिजनेस एंड लॉ' में एक वर्ष का डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Certificate And Diploma Course
- फोटो : freepik
वकालत की राह
उच्चतम न्यायालय में प्रैक्टिस के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित होने वाली बार काउंसिल (AIBE) परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। एआईबीई परीक्षा पास करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट दिया जाता है, जिसके बाद आप सुप्रीम कोर्ट और अन्य न्यायालय में प्रैक्टिस कर सकते हैं। हैं।
इस इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट की ओर से 'लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट परीक्षा' का आयोजन भी किया जाता है, जिसे पास करके आपको सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों के साथ मिलकर काम करने का बेहतरीन अवसर मिलता है।
विज्ञापन
5 of 5
Certificate And Diploma Course
- फोटो : freepik
सरकारी क्षेत्र में अवसर
यदि आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाना चाहते हैं, तो पढ़ाई के साथ-साथ आईबीपीएस लॉ ऑफिसर परीक्षा, आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा, सेबी ग्रेड-I ऑफिसर, ज्यूडिशियल सर्विस जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर अपने लिए नौकरी के विभिन्न अवसरों को तलाश सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X