फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

New Year 2025: नए साल के पहले महीने में कई अहम परीक्षाएं; सूची में जेईई मेन, यूजीसी नेट सहित ये इम्तिहान शामिल

Wed, 01 Jan 2025 09:58 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 01 Jan 2025 09:58 AM IST
सार

Happy New Year 2025: नए साल की शुरुआत के साथ ही कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी शुरू होंगी। इसमें यूजीसी नेट, जेईई मेन, सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा समेत कई बड़े आयोजनों का नाम शामिल है। 
 

विज्ञापन
Happy New Year 2025: List of exams in January; UGC NET, JEE Mains, CBSE, UP Board Practical exams in the list
Exams in January 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Exams In January 2025: नए साल की शुरुआत आज से हो चुकी है। नव वर्ष की शुरुआत के साथ ही कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी दस्तक देने को तैयार है। जनवरी के पहले सप्ताह से ही इन परीक्षाओं या कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी। यहां जनवरी में होने वाली महत्वपूर्ण परीक्षाओं या आयोजनों का विवरण दिया गया है। इसमें यूजीसी नेट परीक्षा, जेईई मेन परीक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण आयोजन शामिल हैं।

Happy New Year 2025: List of exams in January; UGC NET, JEE Mains, CBSE, UP Board Practical exams in the list
CBSE Practical Exam Date - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

CBSE Practical Exams: सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा

साल की शुरुआत होते ही सीबीएसई बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं भी शुरू हो रहीं हैं। बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड नियमित सत्र के स्कूलों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 01 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी।

Happy New Year 2025: List of exams in January; UGC NET, JEE Mains, CBSE, UP Board Practical exams in the list
UGC NET Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UGC NET Exam: यूजीसी नेट परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) दिसंबर 2024 सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 3 जनवरी 2025 से 16 जनवरी 2025 तक करेगी। यह परीक्षा 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy New Year 2025: List of exams in January; UGC NET, JEE Mains, CBSE, UP Board Practical exams in the list
UP Board Practical Exam Date - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UP Board Practical Exams: यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 23 जनवरी से शुरू होने वाली हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा दो चरणों में 23 से 31 जनवरी व एक से आठ फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
Happy New Year 2025: List of exams in January; UGC NET, JEE Mains, CBSE, UP Board Practical exams in the list
SSC CGL Tier-2 Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

SSC CGL Tier-2 Exam: एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर-2 परीक्षा का आयोजन 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को करेगा। इस परीक्षा के माध्यम से ग्रुप बी और सी के कुल 17,727 पदों पर भर्ती की जाएगी। टियर-1 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही टियर-2 में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed