फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Psychiatrist: मुश्किल नहीं है मनोचिकित्सक बनने की राह; इन नए कोर्सेज में लें एडमिशन, करिअर को मिलेगी ऊंचाई

Tue, 05 Nov 2024 10:07 AM IST
शाहीन परवीन करिअर सलाहकार, सुनंदा राव
करिअर सलाहकार, सुनंदा राव Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 05 Nov 2024 10:07 AM IST
सार

Psychiatrist: बढ़ते मानसिक विकारों को देखते हुए इंटर्नशिप व ऑनलाइन कोर्स के जरिये मनोचिकित्सकों को अपने ज्ञान और कौशल को अपडेट करते रहना चाहिए और यह समय-समय पर इंटर्नशिप और नए ऑनलाइन कोर्सेज के जरिये कर सकते हैं। 

विज्ञापन
How to become a psychiatrist; Take admission in these courses
Psychiatrist - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

Psychiatrist: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती मांग और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बढ़ती जागरूकता के साथ, भारत में मनोविज्ञान का दायरा बढ़ता जा रहा है। मनोचिकित्सक विविध पृष्ठभूमि के लोगों की मानसिक, भावनात्मक और व्यवहार संबंधी स्थितियों का समाधान करने में मदद करते हैं। मनोचिकित्सक बनने के लिए आपको शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव लेने और अपडेट रहने की भी आवश्यकता होती है। ऐसा आप समय-समय पर इंटर्नशिप और नवीनतम ऑनलाइन कोर्सेज के जरिये कर सकते हैं। 

How to become a psychiatrist; Take admission in these courses
Psychiatrist - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

पारंपरिक डिग्री 
इस क्षेत्र में अपना करिअर शुरू करने के लिए आपको औपचारिक शिक्षा की आवश्यकता होती है। आप मनोचिकित्सा, परामर्श, मनोविज्ञान या सामाजिक कार्य में विशेषज्ञता ले सकते हैं। हालांकि, यूजी या पीजी में दाखिला पाने के लिए आपको सीयूईटी, डीयूईटी, बीआइटीएसएटी जैसी प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण करना होगा। आगे की विशेषज्ञता पीएचडी के माध्यम से भी हासिल की जा सकती है।

How to become a psychiatrist; Take admission in these courses
Psychiatrist - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
लाइसेंस प्राप्त करें 
लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आपको संबंधित राज्य की निर्धारित पात्रताओं को पूरा करना होगा। इसके अलावा आपको भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) के साथ खुद को पंजीकृत भी करना होगा। यदि पाठ्यक्रम आरसीआई द्वारा अनुमोदित है, तो आप लाइसेंस उस संस्थान से प्राप्त कर सकते हैं, जहां से आपने पीजी की पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to become a psychiatrist; Take admission in these courses
Psychiatrist - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

अनुभव है जरूरी 
डिग्री हासिल करने के बाद आप दो साल की इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे आपको मनोचिकित्सा से जुड़े व्यावहारिक अनुभव मिलेंगे। आप नैदानिक और परामर्श मनोविज्ञान में किसी प्रतिष्ठित संगठन से इंटर्नशिप या ट्रेनिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to become a psychiatrist; Take admission in these courses
Psychiatrist - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

फ्री ऑनलाइन कोर्स
क्लीनिकल साइकोलॉजी, चाइल्ड साइकोलॉजी एंड डेवेलपमेंट साइंस, इंट्रोडक्शन टू मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर जैसे कई कोर्सेज हैं, जिनसे आप मनोचिकित्सा की बुनियादी अवधारणाओं को सीख सकते हैं। लिंक tinyurl.com/5a2fvwdp के जरिये आप किसी भी कोर्स में शामिल हो सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed