जॉब अप्लाई करने से पहले ऐसे बनाएं रिज्यूमे, समझ लीजिए नौकरी पक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिज्यूमे काफी बड़ा ना रखें
हमेशा कोशिश करिए कि आपका रिज्यूमे छोटा ही हो। इसका मतलब यह भी नहीं है कि आप अहम जानकारी उसमें न डालें। कोई बात अगर कम शब्दों में कही जा सकती हैं तो उन्हें कम शब्दों में ही पेश करें। इससे इंटरव्यू लेने वाले के लिए भी रिज्यूमे पढ़ना सरल होगा।
गैर जरूरी अनुभव ना लिखें
रिज्यूमे को बड़ा बनाने के चक्कर में अक्सर गैर जरूरी वर्क अनुभव भी डाल देते हैं। ऐसे अनुभव को अपने रिज्यूमे में न लिखें जिसका उस कंपनी या फील्ड से दूर-दूर तक कोई लेना देना न हो। जैसे अगर आपने कभी पार्ट टाइम डेटा एंट्री का काम किया है और आप एक वेब डेवलपर की पोस्ट के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो जरूरी नहीं कि आप इस अनुभव को शेयर करें।
क्रिएटिव हो जाएं
रिज्यूमे को थोड़ा क्रिएटिव बनाएं। अगर आप क्रिएटिव फील्ड से हैं तो क्यों न आप रिज्यूमे के जरिए अपनी क्रिएटिवनेस दिखाएं। कहते हैं न कि काम बोलता है, तो इससे पहले कि इंटरव्यू में आपको बोलकर बताना पड़े अपने बारे में या अपनी क्रिएटिवनेस के बारे में, क्यों न उन्हें इसे एक नजर देखने का मौका भी दिया जाए।
भूलकर भी कॉपी-पेस्ट ना करें
इस बात का ध्यान रखें कि आप अपना रिज्यूमे खुद बनाएं। कई बार हम किसी दोस्त या खुद से सीनियर का रिज्यूमे कॉपी कर लेते हैं। यह ठीक नहीं है। अपना रिज्यूमे खुद बनाएं और इसमें अपनी भाषा का इस्तेमाल करें।
कमेंट
कमेंट X