{"_id":"5be6ba08bdec22696c1d24db","slug":"if-these-tips-will-be-done-in-the-office-the-salary-will-be-doubled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर ऑफिस में करेंगे ये काम तो दोगुनी हो जाएगी सैलरी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अगर ऑफिस में करेंगे ये काम तो दोगुनी हो जाएगी सैलरी
Sat, 10 Nov 2018 08:39 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रतियोगिता के इस दौर में हर कोई ऑफिस में अपनी अच्छी छवी बनाएं रखना चाहता है। पर क्या आप जानते हैं कि जो तरीके आप अपना रहे हैं वे कितने सही हैं और कितने गलत? अगर नौकरी नई है तो हर कोई अपने ऑफिस में सबकी नजरों में कढ़ना चाहता हैं। अच्छा काम और स्वभाव होने के साथ साथ भी कई चीजें जरूरी हैं जो अगर आप अपनाएंगे तो ऑफिस में बॉस के साथ साथ साथियों के भी चहेते बन जाएंगे।
2 of 8
पहली नजर में अगर किसी को जज करना है तो हम सबसे पहले उसका पहनावा और हाव-भाव देखते हैं। और उसी के आधार पर उसकी छवी का अंदाजा लगा लेते हैं। पहनावा फॉर्मल रखें क्योंकि क्या पता कभी भी आपको बॉस या किसी सीनियर व्यक्ति से मिलने के लिए भेजा जा सकता है।
3 of 8
सबसे ज्यादा जो हिचक महसूस होती है वो अपने आस-पास बैठे लोगों से मिलाप करने और उनका नाम जानने में होती है। आपके लिए अच्छा होगा कि जल्दी अपने साथियों का नाम याद कर लें। इशारों में न बुलाएं, अगर किसी स्थिति में सामने वाले का नाम भूल भी जाते हैं तो उससे माफी मांग कर फिर पूछ लें। इससे किसी को बुरा भी नहीं लेगगा और आपका काम भी सरलतापूर्वक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
चूंकि अब आप उस ऑफिस का हिस्सा हैं इसलिए साथियों के साथ मिलजुल कर काम करने की चाह व्यक्त करें। अपनी टीम की तरफ ईमानदार रहें और तारीफ मिलने पर उन्हें शुक्रिया कहना न भूलें। सबसे जरूरी बात किसी भी बात के लिए किसी एक को जिम्मेदार न ठहराएं। अगर किसी तरह की गलती होती भी है तो वह गलती पूरी टीम की होती है न की सिर्फ एक शख्स की।
विज्ञापन
5 of 8
सवाल पूछने या मदद मांगने में कभी न हिचकिचाएं। आप उस ऑफिस में नए हैं तो जाहिर है सब कुछ नहीं जानते होंगे। लेकिन जानने की इच्छा जरूर रखें। अगर आपको चीजें याद रखने में परेशानी होती है तो संस्था के बारे में नियम कानून और तौर तरीकों को लिख लेने में भी हर्ज नहीं है। एक ही चीज को बार बार पूछेंगे तो सामने वाला भी झुंझला जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X