JAC Result 2022: झारखंड अकादमिक काउंसिल की ओर से कक्षा बारहवीं के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम का एलान अब जल्द ही किया जा सकता है। कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं के साइंस स्ट्रीम के परिणाम के जारी होने के बाद अब आर्ट्स और कॉमर्स के छात्र भी अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि JAC परिणाम की घोषणा जल्द ही ऑनलाइन मोड में करेगा। इसके साथ ही छात्र अपना परिणाम झारखंड अकादमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
JAC Result 2022: कब जारी होंगे झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स-कॉमर्स के परिणाम, यहां देखें ताजा अपडेट
JAC Result 2022: झारखंड अकादमिक काउंसिल की ओर से राज्य में बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च, 2022 से शुरू किया गया था। वहीं, परीक्षा 25 अप्रैल, 2022 को समाप्त हुई थी।
JAC Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
झारखंड अकादमिक काउंसिल की ओर से राज्य में बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च, 2022 से शुरू किया गया था। वहीं, परीक्षा 25 अप्रैल, 2022 को समाप्त हुई थी। बता दें कि इस साल झारखंड बोर्ड बारहवीं की परीक्षा में करीब 3 लाख छात्रों ने भाग लिया था। कोरोना महामारी के कारण बीते साल बोर्ड ने परीक्षाओं को रद्द कर दिया था और छात्रों को विशेष मूल्यांकन पद्धति के अनुसार अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया था।
JAC Result 2022: कब जारी होंगे परिणाम?
झारखंड अकादमिक काउंसिल की ओर से बारहवीं के आर्ट्स और कॉमर्स के परिणाम को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। हालांकि, परिणाम को लेकर विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह अगले हफ्ते तक जारी किया जा सकता है। परिणाम सोमवार 27 जून, 2022 को आ सकता है। छात्र किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
JAC Result 2022: क्या रहा 10वीं और 12वीं साइंस का परिणाम?
21 जून को जारी किए गए कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 95.60 फीसदी छात्र सफल हुए थे। वहीं, 12वीं कक्षा की साइंस स्ट्रीम में कुल 92.19 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। परीक्षा परिणाम में लड़कों और लड़कियों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। लड़कों का रिजल्ट 95.71 फीसदी रहा तो वहीं, लड़कियों का रिजल्ट 95.50 फीसदी रहा था।
JAC Result 2022: इन वेबसाइट्स पर चेक करें नतीजें-:
- jac.jharkhand.gov.in
- jac.nic.in
- jacresults.com and
- jharresults.nic.in