कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से झारखंड में स्कूलों को फिर से बंद कर दिया गया है। 7 अप्रैल यानी आज से सूबे के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। राज्य के स्कूलों को फिर से बंद करने का निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान लिया गया। हालांकि, इस निर्णय से विभिन्न स्थानों पर होने वाली परीक्षाएं बाधित नहीं होंगी और तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी। आपको बता दें कि दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं ऑफलाइन मोड में ही होंगी। सूबे में इस वक्त दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं चल रही हैं जो कि 27 अप्रैल को खत्म होंगी। वहीं, बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 21 मई तक चलेंगी। मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। परीक्षाओं के दौरान कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
झारखंड: कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से स्कूल बंद, तय शेड्यूल पर होंगी बोर्ड परीक्षाएं
एजुकेशन बोर्ड, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X