प्रतियोगिता के समय में अपनी मनपसंद जॉब पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। ड्रीम जॉब पाने के लिए सही कौशन का होना बेहद जरूरी है। अगर आप कहीं इंटरव्यू देने जाते हैं तो आपकी स्किल्स को देखकर इंटरव्यूवर ज्यादा प्रभाविक होता है। ऐसे में आपको अच्छी पोजिशन के साथ बेहतर सैलरी पैकेज भी मिल सकता है। हालांकि, सुस्त शिक्षा प्रणाली और नौकरी चाहने वालों में जागरूकता की कमी के कारण ज्यादातर लोग कंफ्यूज हैं कि कौन से स्किल्स से साक्षात्कारकर्ता ज्यादा प्रभावित होगा...? यहां हम उन पांच स्किल्स के बारे में बता रहे हैं जिनका बेहतर होना बेहद जरूरी है। आइये पढ़ते हैं अगली स्लाइड में...
ये 5 चीजें हैं आपके पास तो 100% लगेगी जॉब, भरोसा ना हो तो आजमाकर देख लें
कम्युनिकेशन स्किल्स-
जब हम कॉर्पोरेट सेक्टर की बात करते हैं तो कम्युनिकेशन सबसे महत्वपूर्ण कौशल में से एक है। न केवल इंटरव्यू के लिए बल्कि दैनिक जिम्मेदारियों के लिए भी ये बेहद जरूरी है। आपको मौखिक व लिखित दोनों तरीकों से ये कौशल अपने अंदर विकसित करना होगा।
संगठनात्मक कौशल ( ऑर्गानाइजेशनल स्किल्स)-
किसी भी कंपनी में काम करने का मतलब है कि आपके कंधों पर अलग-अलग जिम्मेदारियां होंगी। संगठनात्मक कौशल आपके काम के प्रेशर को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है और काम को समय पर पूरा करने के लिए प्रेरित करता है। यह आपको अपनी कमजोरियों का एहसास कराने और सुधार के क्षेत्रों में सुझाव देने में मदद करता है जो आपकी पेशेवर सफलता के लिए जरूरी है।
टीमवर्क स्किल्स-
टीमवर्क एक ऐसा कौशल है जो सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एक कॉर्पोरेट कंपनी में काम करने का मतलब है कि आप कई अलग-अलग सोच वाले लोगों के साथ काम कर रहे होंगे। उनमें से कुछ आप के साथ खुश होंगे, जबकि अन्य का व्यवहार थोड़ा कटु हो सकता है। इन सभी के बावजूद, काम पूरा करने के लिए, आपको उनके साथ एकल टीम के रूप में काम करना होगा।
टाइम मैनेजमेंट-
कई उम्मीदवार, जो साक्षात्कार के लिए जाते हैं, वे अक्सर एक बहुत ही महत्वपूर्ण कौशल को अनदेखा कर देते हैं जो आज के समय में आवश्यक है। जिस स्पीड से आप कॉर्पोरेट वातावरण में काम पूरा करते हैं, वह हमारी दक्षता निर्धारित करती है। इस स्किल्स पर काम करना बेहद जरूरी है।