12वीं के बाद इन टॉप कॉलेजों में ले सकते हैं एडमिशन, अब भी है मौका
- बीटेक (फूड टेक्नोलॉजी)
Amity यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, नोएडा में 4 वर्षीय बीटेक (फूड टेक्नोलॉजी) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन जारी कर दिए हैं। एडमिशन के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन से समस्त जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन को पूरा करें। उम्मीदवारों को चयन के लिए Amity यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत 60% अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/ मैथ्स विषयों के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 13 जून, 2019 है।
- प्रि-हॉस्पिटल ट्रॉमा टेक्निशियन ट्रेनिंग
नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल, राम मनोहर लोहिया अस्पताल (LHMC) तथा सहायक अस्पतालों में प्रि-हॉस्पिटल ट्रॉमा टेक्निशियन ट्रेनिंग कोर्स में प्रवेश के लिए वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल व सफदरजंग अस्पताल ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। 9 महीने की ट्रेनिंग व 3 महीने की इंटर्नशिप के बाद विभिन्न विशेषज्ञता वाली एंबुलेंसों में तैनात किया जाएगा। न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी विषयों के साथ 10+2 पास होना आवश्यक है। उम्मीदवार आवेदन पत्र 17 जून, 2019 (शाम 3 बजे) तक जमा कर सकते हैं।
- अंडर ग्रेजुएट
- दिल्ली विश्वविद्यालय
दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट 20 जून 2019 को जारी की जाएगी। वहीं दूसरी लिस्ट 25 जून 2019 और तीसरी कट-ऑफ लिस्ट 29 जून 2019 को जारी कर दी जाएगी। सबसे मुख्य बता यह है कि अभी तक 2.38 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में UG कोर्सेज में दाखिले के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। यूजी कोर्सेज के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 30 मई 2019 को शुरू की गई थी और नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 14 जून 2019 है।