ICMR केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय के अधीन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (एनआईएन) ने दो साल के एमएससी (स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। वे उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन को पढ़ें। आपको बता दें कि यह कोर्स ओस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद के द्वारा आयोजित है। उम्मीदवारों का चयन 14 जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ICMR में जल्द करें आवेदन, प्रवेश परीक्षा की तिथि आई सामने पढ़ें पूरी नोटिफिकेशन
शैक्षिक योग्यताः
- उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 55% अंकों के साथ बीएससी होम साइंस (फूड एंड न्यूट्रिशन/ न्यूट्रिशन/ अप्लाईड न्यूट्रिशन एंड पब्लिक हैल्थ)/ बीएससी (लाइफ साइंसेस/ जेनेटिक्स/ माइक्रोबायोलॉजी/ बायोकैमिस्ट्री)/ एमबीबीएस/ बीएएमएस होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
महत्वपूर्ण तिथिः
- आवेदन पत्र जाम करने की अंतिम तिथि : 28 जून, 2019 (शाम 5 बजे तक)
आवेदन शुल्कः
- ओबीसी/बीसी/ओसी उम्मीदवारों के लिए 3000 रूपये/-
- एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 2700 रूपये/- आवेदन शुल्क का भुगतान 28 जून, 2019 तक करना होगा।
- परीक्षा के हॉल टिकट एनआईएन की वेबसाइट www.nin.res.in पर 03 जूलाई, 2019 को अपलोड कर दिए जाएंगे।
- प्रवेश परीक्षा 14 जूलाई, 2019 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा।
- प्रवेश परीक्षा के परिणाम वेबसाइट (www.nin.res.in) पर 22 जूलाई, 2019 को अपलोड किए जाएंगे।
- पहली काउंसलिंग एनआईएन में 02 अगस्त, 2019 को सुबह 10:00 बजे से आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।