Mumbai University admission 2019: मुंबई विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया कल बंद हो जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mu.ac.in के माध्यम से आज ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
Mumbai University admission 2019: रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ कल तक है मौका, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
मुंबई विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए ऐसे करें आवेदनः
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट mu.ac.in पर जाएं।
चरण 2: ऑनलाइन आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4: इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
अगर बोर्ड द्वारा छात्रों की मार्कशीट जारी नहीं की गई है, तो संबंधित बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड की गई मार्कशीट की एक स्व-सत्यापित प्रति अपलोड की जानी चाहिए।
मुंबई विश्वविद्यालय प्रवेश 2019: महत्वपूर्ण तिथियां
- पंजीकरण प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि: 7 जून, 2019
- प्री-ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि: 7 से 13 जून, 2019
- पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि: : 13 जून, 2019
- दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया की तिथि: 14 जून, 2019
- शुल्क का भुगतान की तिथि: 15 से 17 जून, 2019
- दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि : 17 जून, 2019
- दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया की तिथि: 18 जून, 2019
- शुल्क का भुगतान की तिथि: 18 से 20 जून, 2019