November Holidays 2024: नवंबर महीने की शुरूआत ही छुट्टियों से हो रही है। दिवाली 31 अक्तूबर को मनाई गई, जबकि कई लोग 1 नवंबर को यह त्यौहार मनाएंगे। नवंबर 2024 में छात्रों को गोवर्धन पूजा, दिवाली, छठ, गुरु नानक जयंती आदि त्योहारों की छुट्टियां मिलेंगी। रविवार की छुट्टियों को मिलाकर कई जगहों पर 13 छुट्टियां मिलेंगी। इस अवसर पर कई स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
November Holidays 2024: छात्रों की हुई मौज, नवंबर में मिलेंगी ढ़ेरों छुट्टियां, इतने दिन स्कूल रहेंगे बंद
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 01 Nov 2024 01:09 PM IST
सार
November Holidays 2024: नवंबर त्योहरों का मौसम है। यह महीना छात्रों के लिए खुशी और उल्लास का होने वाला है, क्योंकि नवंबर में छात्रों को ढ़ेरों छुट्टियां मिलने वाली है। इस महीने छात्रों को छुट्टियां मनाने का मौका मिलेगा। इस हिसाब से स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे नवंबर की शुरुआत में ही लंबी छुट्टी का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X