फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

PM Internship Scheme: व्यावसायिक कौशल दिलाएंगे मनचाही नौकरी; बढ़ाएगी युवाओं की रोजगार क्षमता, जानें यहां

Thu, 07 Nov 2024 09:53 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 07 Nov 2024 09:53 AM IST
सार

PM Internship: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की घोषणा केंद्रीय बजट में की गई थी। अगले पांच वर्षों में, इस कार्यक्रम का लक्ष्य 10 मिलियन युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान करना है। पीएम इंटर्नशिप योजना की ताजा पहल अकादमिक शिक्षा और उद्योग की जरूरतों के बीच की खाई को पाटकर युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाएगी। 

विज्ञापन
PM Internship Scheme 2024: How to Apply, check Eligibility and Benefits
PM Internship Scheme - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

PM Internship Scheme: प्राधानमंत्री इंटनशिप योजना के तहत एक नई पहल की गई है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को व्यावसायिक कौशल से लैस कर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। यह योजना युवाओं को उद्योग के वास्तविक वातावरण में काम करने का मौका देकर उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए तैयार की गई है। 



योजना की शुरुआत एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जा रही है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान सवा लाख इंटर्नशिप अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसलिए, अगर आप ऐसे किसी अक्सर की तलाश में हैं, तो इस इंटर्नशिप का लाभ उठाना न भूलें।

PM Internship Scheme 2024: How to Apply, check Eligibility and Benefits
PM Internship Scheme - फोटो : freepik

योजना का उद्देश्य और लाभ 
इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य पांच वर्षों में पांच सौ से अधिक कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से युवा बारह महीनों तक विभिन्न व्यवस्राणों में काम करेंगे, जिससे उन्हें वास्तविक कार्य अनुभव मिलेगा। या इंटर्नशिप युवाओं की अकादमिक शिक्षा और उद्योग की जरूरतों के बीच की खाई को पाटने में मदद करेगी और उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाएगी।

PM Internship Scheme 2024: How to Apply, check Eligibility and Benefits
PM Internship Scheme - फोटो : freepik

पात्रता मानदंड 
इंटर्नशिप के लिए पात्रता मानदंड काफी सरल और व्यापक है। इक्कीस से लेकर चौबीस वर्ष के आयु के ऐसे युवा, जो पूर्णकालिक शिक्षा या रोजगार में नहीं हैं, इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास कम से कम हाई स्कूल या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, आईटीआई प्रमाणपत्र, डिप्लोमा या स्नातक डिग्री (बीए, बीएससी, बीकॉम, बीपीए आदि) बाले अभ्यर्थी भी इस योजना के लिए पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Internship Scheme 2024: How to Apply, check Eligibility and Benefits
PM Internship Scheme - फोटो : freepik

कैसे काम करेगी योजना? 
इंटर्नशिप की अवधि बारह महीने होगी, जिसमें से कम से कम आधा समय उम्मीदवारों को किसी कंपनी के वास्तविक कार्य माहौल में काम करके अनुभव प्राप्त करने में बिताना होगा। यह इंटर्नशिप उन्हें नौकरी की वास्तबिक दुनिया में व्यावसायिक कौशल सिखाने और उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में सहायक होगी।

विज्ञापन
PM Internship Scheme 2024: How to Apply, check Eligibility and Benefits
PM Internship Scheme - फोटो : freepik
रोजगार के अवसर भी 
पीएम इंटर्नशिप योजना युवाओं को एक नई दिशा देने का प्रयास है। यह न केवल उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि उनों वास्तविक कार्य अनुभव देकर उनकी प्रतिभा को निखारने में भी मदद करेगा। 

आने वाले वर्षों में, यह योजना देश के कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगी। इस योजना के माध्यम से उन युवाओं को फायदा होगा, जो अपने कॅरिअर की शुरुआत करने के लिए उचित मार्गदर्शन और अवसरों की तलाश में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed