फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

IIT: आईआईटी में पढ़ने का रखते हैं ख्वाब, तो बगैर आईआईटी-जेईई की परीक्षा दिए भी मिल सकता है प्रवेश; जानिए तरीका

Sat, 21 Dec 2024 09:08 AM IST
आकाश कुमार सत्यम सक्सेना, कॅरिअर सलाहकार
सत्यम सक्सेना, कॅरिअर सलाहकार Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 21 Dec 2024 09:08 AM IST
सार

Study From IIT: अधिकतर छात्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से बीटेक करने का सपना देखते हैं, लेकिन हर किसी के लिए सीमित सीटों वाली आईआईटी-जेईई परीक्षा के जरिये इसमें दाखिला ले पाना संभव नहीं होता है। ऐसे में अगर आप भी इस प्रवेश परीक्षा के जरिये आईआईटी में प्रवेश लेने से वंचित रह गए हैं, तो आपके लिए इस शीर्ष संस्थान में पढ़ने के कई और विकल्प भी मौजूद हैं।
 

विज्ञापन
Study from IIT without JEE; Including, HSEE, GATE, CAT, other courses and option
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

IIT: विभिन्न आईआईटी स्नातक से लेकर अलग-अलग सर्टिफिकेट कोर्सेज की पेशकश करते हैं। इन्हें वैश्विक स्तर पर मान्यता भी प्राप्त है। इनके जरिये आप बिना जेईई-एडवांस्ड दिए आईआईटी से डिग्री लेने का अपना ख्वाब पूरा कर सकते हैं। साथ ही, ये कोर्स आपके कॅरिअर को दिशा देने और आईआईटी का हिस्सा बनने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं।

Study from IIT without JEE; Including, HSEE, GATE, CAT, other courses and option
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

ओलंपियाड

अगर आप भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आप आईआईटी, कानपुर, गांधीनगर, बॉम्बे तथा आईआईएससी और भारत विज्ञान और शिक्षा अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) में ओलंपियाड के आधार पर प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए पात्रता लगभग आईआईटी-जेईई के समान ही होती है। इसमें ओलंपियाड रैंकिंग के आधार पर मार्च-2025 में आवेदन शुरू होंगे।

Study from IIT without JEE; Including, HSEE, GATE, CAT, other courses and option
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

एचएसईई और गेट

अगर आप आईआईटी से बीटेक नहीं कर पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसी और संस्थान से बीटेक करने के बाद आप गेट (अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा) के जरिये यहां से एमटेक या इंटीग्रेटेड कोर्स कर सकते हैं। इसके अलावा, मानविकी विषय से जुड़े छात्र मानविकी और सामाजिक विज्ञान प्रवेश परीक्षा (एचएसईई) के माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स मास्टर ऑफ आर्ट्स में दाखिला ले सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Study from IIT without JEE; Including, HSEE, GATE, CAT, other courses and option
IIM CAT 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) और सीईईडी

राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) भी आईआईटी में प्रवेश पाने का एक जरिया है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अपने स्नातकोत्तर प्रबंधन पाठ्यक्रमों यानी एमबीए में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित करवाते हैं। आईआईटी अपने प्रबंधन कोर्सेज के लिए इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करते हैं। अगर आपकी रुचि डिजाइनिंग में है, तो सीईईडी की परीक्षा उत्तीर्ण करके आप एमडीईएस और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं। यह परीक्षा वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है। इसका स्कोरकार्ड एक साल के लिए वैध रहता है।

विज्ञापन
Study from IIT without JEE; Including, HSEE, GATE, CAT, other courses and option
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

अन्य विकल्प

आपके लिए आईआईटी, मद्रास का बीएससी (ऑनर्स) इन डाटा साइंस एंड एआई और आईआईटी, कानपुर व गुवाहाटी के ई-मास्टर कार्यक्रम बेहतर विकल्प हो सकते हैं। आप चाहें तो, आईआईटी, दिल्ली के एनर्जी स्टडीज और सस्टेनेबिलिटी प्रोग्राम का भी रुख कर सकते हैं। स्वयं और एनपीटीईएल प्लेटफॉर्म पर भी आईआईटी के कई फ्री कोर्स उपलब्ध हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed