फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UPSC IAS : इंटरव्यू के दौरान भूलकर भी न करें ये तीन गलतियां

Sat, 18 Jan 2020 08:24 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन
एजुकेशन Published by: Jaya Tripathi Updated Sat, 18 Jan 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
UPSC IAS interview preparation tips and strategy for success in civil services interview
ias interview 2020 - फोटो : amar ujala

इंटरव्य में सफल होने के लिए इंटरव्यू को एक अलग नजरिए से देखना बेहद जरूरी हो जाता है। इंटरव्यू से पहले उसकी अच्छे से तैयारी करें और आत्म विश्लेषण इंटरव्यू की मदद से आत्मविश्वास को बढ़ाएं...

  • आईएएस ऑफिसर बनने के लिए इंटरव्यू चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ आवश्यक भी है। इसमें आपकी पर्सनालिटी, कम्युनिकेशन स्किल, चाल-ढाल (बॉडी लैंगवेज) और फैसला लेने की काबिलियत के साथ कई और चीजों के आधार पर आपका चुनाव किया जाएगा। इसलिए इंटरव्यू में सफल होने के लिए इंटरव्यू को एक अलग नजरिए से देखना चाहिए। इंटरव्यू से पहले उसकी अच्छे से तैयारी कर लें और मॉक इंटरव्यू की मदद से अपने आत्मविश्वास को बढ़ाएं। इटरव्यू के दौरान क्या करना चाहिए सिविल सेवा परीक्षा के इस चरण में आने के बाद उम्मीदवारों को कुछ नियमों का पालन करने की सख्त आवश्यकता होती है जैसे-
UPSC IAS interview preparation tips and strategy for success in civil services interview

आत्मविश्वास : 

  • सिविल सेवा का इंटरव्यू एक सामान्य इंटरव्यू से बहुत अलग होता है। आपकी मंजिल तक पहुंचने के लिए यह एक आखरी चरण होता है, जाहिर है यह कितना मुश्किल होगा। पूरे आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू को पूरा कर इसे हमेशा के लिए यादगार बना दें। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें और बिल्कुल भी डरें नहीं। इंटरव्यू ले रहे पैनल के साथ आई कॉन्टेक्ट बनाकर रखें। ताकि वे यह समझ जाएं कि आप चर्चा में पूरी तरह से भाग ले रहे हैं। 
UPSC IAS interview preparation tips and strategy for success in civil services interview

 कम शब्दों में ज्यादा बोलें : 

  • यूपीएससी का इंटरव्यू ले रहा पैनल एक ऐसे शख्स की तलाश कर रहा होता है जो आत्मविश्वास से भरे होने के साथ एक टीम प्लेयर भी हो। अपने जवाबों की मदद से उन्हें यह समझाने की कोशिश करें कि आप इस ओहदे को संभालने की पूरी काबिलियत रखते हैं। आपसे जो भी पूछा जाए, उसपर खुलकर अपने विचारों को रखें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बहुत अधिक न बोलें। अपनी बात को ठोस तरीके से कम शब्दों में खत्म करने की कोशिश करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC IAS interview preparation tips and strategy for success in civil services interview

अपनी शानदार पर्सनालिटी को दर्शाएं : 

  • पैनल एक बुद्धिमान और स्मार्ट एडमिनिस्ट्रेटर की तलाश में होता है, इसलिए वे इसी की उम्मीद लगाते हैं कि आप कुछ बेहतरीन करने वाले हैं और हर सवाल का जवाब बहुत अच्छी तरह से देंगे। इस मौके का पूरा फायदा उठाएं और अपनी शानदार पर्सनालिटी को दिखाने में बिल्कुल झिझक न महसूस करें। कठिन सवालों से बिल्कुल भी परेशान न हों या आपा न खोएं और अपने विचारों को शांति व प्यार से रखें। उन्हें जताएं कि आप सभी की स्थिति को अच्छे से समझते हैं, आप लोगों को साथ लेकर चलने की काबिलियत रखते हैं और सही फैसले लेते हैं। 
विज्ञापन

इंटरव्यू के दौरान क्या नहीं करना चाहिए -

UPSC IAS interview preparation tips and strategy for success in civil services interview

1. जल्दबाजी न करें : 

  • आप जहां पहुंच गए हैं, वहां तक पहुंचने का सपना लाखों लोग देखते हैं। इसलिए इस बात को सोचकर खुद का सम्मान करें और स्थिति को देखकर हड़बड़ाएं नहीं बल्कि उसका डटकर सामना करें। यदि आप गलत साबित हो जाते हैं तो उसके बाद न ही खबराएं और न ही परेशान हों। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed