फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CLAT: क्लैट ही एकमात्र विकल्प नहीं; इसमें नहीं मिली सफलता, तो इन विकल्पों पर कर सकते हैं विचार

Sat, 14 Dec 2024 08:16 AM IST
आकाश कुमार शशांक त्रिपाठी, कॅरिअर सलाहकार
शशांक त्रिपाठी, कॅरिअर सलाहकार Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 14 Dec 2024 08:16 AM IST
सार

CLAT Result: क्लैट परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके हैं। परीक्षा में सफल होने वाले छात्र अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे होंगे। यदि आपके अच्छे नंबर नहीं आए हैं, तो आप यहां बताए विकल्पों पर विचार कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
What to do if you fail in CLAT exam? Here are some other options for career
Law Students - फोटो : Freepik

CLAT 2025: कानून में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए हर साल कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी क्लैट परीक्षा का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए बेहद खास है, जो शीर्ष और प्रतिष्ठित लॉ संस्थानों से कानून में स्नातक की पढ़ाई करना चाहते हैं। इस वर्ष भी क्लैट परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसके परिणाम जारी किए जा चुके हैं। 

What to do if you fail in CLAT exam? Here are some other options for career
Law Students - फोटो : Freepik

नहीं मिला मनपसंद कॉलेज?

परीक्षा में सफल होने वाले छात्र अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे होंगे। इसके विपरीत, कुछ छात्र ऐसे भी होंगे, जिन्हें इस परीक्षा में निराशा हाथ लगी होगी। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए ऐसे अन्य विकल्प भी मौजूद हैं, जिनके जरिये लॉ की पढ़ाई की जा सकती है। ऐसे में, कानून का विशेषज्ञ बनने के लिए वैकल्पिक अवसरों की तलाश करें।

What to do if you fail in CLAT exam? Here are some other options for career
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

अन्य प्रवेश परीक्षाएं

यदि आप क्लैट परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, तो आप एलएसएटी, सीयूएटी, जेएसएटी, एसएलएटी जैसी प्रवेश परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। ये सभी प्रवेश परीक्षाएं कानून में स्नातक की पढ़ाई करने के लिए आयोजित की जाती हैं और क्लैट की तुलना में आसान भी होती हैं। इसके अलावा आप राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षाओं जैसे एमएच सीईटी और टीएस एलएडब्ल्यूसीईटी के जरिये भी लॉ कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
What to do if you fail in CLAT exam? Here are some other options for career
Law Students - फोटो : Adobe Stock

स्नातक और इंटीग्रेटेड कोर्स

आप चाहें तो, किसी भी विषय में स्नातक पूरा करने के बाद तीन वर्षीय एलएलबी डिग्री कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा, आप राजनीति विज्ञान में स्नातक कर सकते हैं। इससे आपको आगे चलकर लॉ की पढ़ाई करने में भी सुविधा होगी, क्योंकि लॉ की पढ़ाई करने वालों को संविधान का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। वहीं भारत में कुछ शीर्ष कॉलेज खुद की प्रवेश परीक्षा आयोजित कराते हैं, जिनके माध्यम से पांच साल के इंटीग्रेटेड डिग्री प्रोग्राम में दाखिला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
What to do if you fail in CLAT exam? Here are some other options for career
लिबरल आर्ट्स - फोटो : Adobe Stock

लिबरल आर्ट्स

लिबरल आर्ट्स व्यवस्था आपको अपने पसंदीदा विषय के समानांतर अन्य विषयों का अध्ययन करने की अनुमति देती है, जिसमें आप एक साथ कई विषयों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। आप पुणे के सिम्बायोसिस स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स के तहत राजनीति के साथ कानून विषय की पढ़ाई कर सकते हैं। इसके अलावा, दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. बीआर आंबेडकर के लॉ एंड इकनॉमिक्स कोर्स से आपको अर्थशास्त्र के साथ-साथ विधि का ज्ञान हासिल करने का मौका मिलता है। भारत में लिबरल आर्ट्स प्रणाली के तहत दाखिला देने वाले कई अन्य संस्थान भी मौजूद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed