फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chief of Defence Staff: क्या करते हैं चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ? क्या है तनख्वाह और कितना होता है कार्यकाल?

Sat, 01 Oct 2022 10:20 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 01 Oct 2022 10:20 AM IST
सार

Chief of Defence Staff: लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के तौर पर पदभार ग्रहण कर चुके हैं। वे जनरल बिपिन रावत (दिवंगत) के बाद देश के दूसरे सीडीएस नियुक्त हुए हैं।

विज्ञापन
What will be Salary, Tenure and Responsibilities of CDS? Know all about Chief of Defence Staff of India
लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) - फोटो : ANI

Chief of Defence Staff of India: लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के तौर पर पदभार ग्रहण कर चुके हैं। चौहान, जनरल बिपिन रावत (दिवंगत) के बाद देश के दूसरे सीडीएस नियुक्त हुए हैं। वे रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल चौहान मई 2021 में पूर्वी कमान के प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। लेफ्टिनेंट जनरल चौहान ने थल सेना की कई कमान संभाली हैं, स्टाफ और सहायक नियुक्तियां की थीं और उन्हें जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में आतंकवाद विरोधी अभियानों के संचालन का व्यापक अनुभव है। 

What will be Salary, Tenure and Responsibilities of CDS? Know all about Chief of Defence Staff of India
देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत (दिवंगत) - फोटो : Social Media

सीडीएस (CDS) का वेतन (Salary) और कार्यकाल की अवधि (Tenure)?
भारत में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद 4-स्टार रैंक का होता है। हालांकि, इस बार 3-स्टार रैंक के सेवा निवृत्त अधिकारी को यह जिम्मेदारी दी गई है। जो वेतन और अन्य सुविधाएं तीनों सेना प्रमुखों को मिलती हैं वे ही चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को भी मिलती हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) को वेतन और भत्तों सहित हर महीने 2.50 लाख रुपये मिलते हैं। तीनों सेनाओं के प्रमुख 62 वर्ष की आयु में या फिर उस पद पर तीन वर्ष की सेवा अवधि पूरी होने के बाद सेवानिवृत्त होते हैं। लेकिन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) 65 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं। सीडीएस (CDS) के कार्यकाल की कोई निर्धारित समय-सीमा नहीं है।

यह भी पढ़ें : 2nd CDS of India: पहली बार गैर सेना प्रमुख रिटायर्ड अधिकारी को बनाया सीडीएस, जानें नियुक्ति प्रक्रिया व बदलाव

What will be Salary, Tenure and Responsibilities of CDS? Know all about Chief of Defence Staff of India
Chief of Defence Staff of India Lt. Gen (R) Anil Chaudhary - फोटो : Amar Ujala

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की क्या जिम्मेदारियां हैं?

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस (CDS) का काम थल सेना, वायु सेना और नौ सेना के काम में बेहतर तालमेल बिठाना। देश की सैन्य ताकत को और अधिक मजबूत करना है। हालांकि, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) तीनों सेनाओं के प्रमुखों (Cheifs of Tri-Services) को आदेश नहीं दे सकते और न ही वह किसी अन्य सैन्य कमान के लिए अपनी शक्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। सीडीएस वह तीनों सेनाओं के मामले में रक्षा मंत्री के प्रमुख सैन्य सलाहकार के रूप में काम करेंगे। जबकि तीनों सेनाओं के प्रमुख भी अपने-अपने सैन्य बल से जुड़े मामलों पर रक्षा मंत्री को सलाह पूर्ववत देते रहेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
What will be Salary, Tenure and Responsibilities of CDS? Know all about Chief of Defence Staff of India
नए सीडीएस लेफ्टिनेंट (रि) जनरल अनिल चौहान - फोटो : अमर उजाला

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के अन्य प्रमुख उत्तरदायित्व?
उपरोक्त के अलावा, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रक्षा मंत्री की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (Defense Acquisition Council) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए (NSA) की अध्यक्षता वाली रक्षा योजना समिति (Defense Planning Committee) का भी सदस्य होगा। साथ ही वह एनसीए यानी न्यूक्लियर कमांड अथॉरिटी (Nuclear Command Authority) के सैन्य सलाहकार (Military Advisor) भी होंगे। 

यह भी पढ़ें : Sena Bharti: भारतीय सेना में कैसे बनते हैं अधिकारी, क्या है रैंक वाइज सैलरी और प्रमोशन रूल्स?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed