फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Workplace Stress: कार्यस्थल पर तनाव कम करने का सरल तरीका, मुस्कुराना सीखें; जानें स्ट्रेस से निपटने के उपाय

Fri, 31 Jan 2025 08:10 AM IST
शिवम गर्ग ऐनी शुगर, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
ऐनी शुगर, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 31 Jan 2025 08:10 AM IST
सार

Workplace Stress: कभी-कभी कुछ ऐसे सहकर्मी आपके लिए समस्या बन जाते हैं, जो अपना काम ठीक से नहीं करते। ऐसे में, आपके ऊपर काम का दबाव और तनाव तो बढ़ता ही है, आप हताश भी हो जाते हैं।

विज्ञापन
Workplace Stress: Learn to smile under stress, keep moving forward despite stress at workplace
Workplace Stress - फोटो : Freepik.com
Workplace Stress: जब आप अपना करियर शुरू करते हैं, तो उम्मीद करते हैं कि ऑफिस में हर कोई जिम्मेदार और अपने काम के प्रति प्रतिबद्ध होगा। हालांकि, कभी-कभी कुछ ऐसे सहकर्मी आपके लिए समस्या बन जाते हैं, जो अपना काम ठीक से नहीं करते। ऐसे में, आपके ऊपर काम का दबाव और तनाव तो बढ़ता ही है, आप हताश भी हो जाते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करें, जिन्हें आप नियंत्रित कर सकते हैं और जो नहीं कर सकते, उसके बारे में चिंता न करें। ऐसा करके आप अपने करियर को किसी और के गैर-जिम्मेदाराना रवैये से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं।
Workplace Stress: Learn to smile under stress, keep moving forward despite stress at workplace
Workplace Stress - फोटो : Freepik.com
काम का रखें लेखा-जोखा
अपने काम का लेखा-जोखा रखना बेहद जरूरी है, चाहे आप कहीं भी काम करते हों। यह कभी-कभार की बात नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे अपनी आदत बनाएं। ऐसा करके आप उन कार्यों का रिकॉर्ड रख सकते हैं, जिनके लिए आप जिम्मेदार हैं। इससे आपको व्यवस्थित और केंद्रित रहने में मदद मिलती है। इसका एक फायदा यह भी है कि अगर कोई प्रोजेक्ट या काम पटरी से उतर जाए या आपकी भूमिकाएं अस्पष्ट हो जाएं, तो बॉस को अपना काम दिखाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Workplace Stress: Learn to smile under stress, keep moving forward despite stress at workplace
Stress - फोटो : istock
खूबियों पर ध्यान दें
भले ही आपके सहकर्मियों को अपना काम ठीक से करने की आदत न हो, लेकिन उनके काम के कुछ पहलू ऐसे हो सकते हैं, जिन्हें वे अच्छे से करना जानते हों। केवल अपने साथियों की कमजोरियों पर ध्यान केंद्रित न करें। इसके बजाय, यह सीखें कि उनकी ताकत और खूबियों का उपयोग आप अपने फायदे के लिए कैसे कर सकते हैं। साथ ही, उन्हें उनके मूल्यवान कौशल का एहसास कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Workplace Stress: Learn to smile under stress, keep moving forward despite stress at workplace
Stress - फोटो : freepik.com
शिकायत करने से बचें
जब कोई सहकर्मी आपको अपना सारा काम सौंप देता है, तो इससे आप निराश और हतोत्साहित हो सकते हैं। हो सकता है आपका मन दूसरों से उनके बारे में शिकायत करने का भी करे। ऐसा करने से बचें, क्योंकि इससे आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। इसके बजाय, दूसरों से सकारात्मक तरीके से मदद लेने और समस्या का बेहतर समाधान निकालने पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
Workplace Stress: Learn to smile under stress, keep moving forward despite stress at workplace
Work Pressure - फोटो : Freepik.com
खराब अनुभवों से सीखें
यदि आप पूर्व में एक बेहतरीन छात्र या अच्छे पेशेवर रहे हैं, लेकिन वर्तमान नौकरी में संघर्ष कर रहे हैं, तो कतई चिंता न करें। यह कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है, जहां किसी और की गलतियों का मतलब यह निकाला जाए कि आप हार गए। अपने लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करते समय अच्छी और बुरी, दोनों तरह की कार्यशैली से आपको मूल्यवान सबक सीखने को मिलता है। इसलिए इसमें कोई दो-राय नहीं है कि नकारात्मक अनुभव भी सीखने के अवसर होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed