फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ten Olympics Movies: ओलंपिक पर आधारित हैं ये दस बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में-सीरीज, दर्शक आज भी देखना करते हैं पसंद

Wed, 24 Jul 2024 11:45 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 24 Jul 2024 11:45 AM IST
सार

ओलंपिक पर आधारित फिल्में कई लोगों को पसंद होती हैं खासकर उन दर्शकों को जिन्हें खेल से अधिक लगाव होता है। ऐसी ही कुछ हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज हैं, जो ओलंपिक खेल पर आधारित हैं, जो दर्शकों की आज भी पसंदीदा खेल फिल्मों में से एक हैं। खासकर ऐसी फिल्में, जो ओलंपिक खेलों को किसी एथलीट के रूप में दर्शाती हैं। खेल और इतिहास में जुड़ी प्रसिद्ध हस्तियों की बायोपिक फिल्में और वेब सीरीज आपके लिए लेकर आए हैं।

विज्ञापन
10 Olympics Movies Streaming From The 1936 Games To 2016 FOXCATCHER MIRACLE RACE UNBROKEN THE SWIMMERS
ओलंपिक पर आधारित फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

'एडी द ईगल' - फोटो : सोशल मीडिया
ओलंपिक थीम पर आधारित फ्लेचर ड्रामा फिल्म 'एडी द ईगल' एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें टैरॉन एगर्टन ने एडी "द ईगल" एडवर्ड्स की भूमिका निभाई है, जो एक ब्रिटिश स्की जम्पर है, जिन्होंने 1928 के बाद से ओलंपिक स्की जंपिंग में ग्रेट ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करने वाला पहला प्रतियोगी बनकर इतिहास रच दिया था। 2016 में आई फिल्म 'एडी द ईगल' में टैरॉन एगर्टन और टॉम और जैक कॉस्टेलो ने अभिनय किया था। यह फिल्म माइकल डेविड एडवर्ड्स की बायोपिक है। माइकल को 'एडी द ईगल' के नाम से बेहतर जाना जाता है। 'एडी द ईगल' मैक्स और सिनेमैक्स के साथ-साथ प्राइम वीडियो और ऐप्पल टीवी+ के जरिए उन चैनलों के एक्सटेंशन पर स्ट्रीम हो रही है।
10 Olympics Movies Streaming From The 1936 Games To 2016 FOXCATCHER MIRACLE RACE UNBROKEN THE SWIMMERS
चैरियट्स ऑफ फायर - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1981 में निर्देशक ह्यूग हडसन की रिलीज हुई फिल्म 'चैरियट्स ऑफ फायर' यहूदी और ईसाई ट्रैक एथलीटों की कहानी है, जो ब्रिटेन से हैं और 1924 के ओलंपिक में भाग लेने के लिए प्रशिक्षण लेते हैं। इस फिल्म ने 1982 में ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता था। 'चैरियट्स ऑफ फायर' वॉच टीसीएम के जरिए स्ट्रीमिंग कर रहा है। इसे ऐप्पल टीवी+ प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10 Olympics Movies Streaming From The 1936 Games To 2016 FOXCATCHER MIRACLE RACE UNBROKEN THE SWIMMERS
कूल रनिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन टर्टेलटब ने 1993 में आई 'कूल रनिंग्स' का निर्देशन किया है, जो एक जमैका के धावक की कहानी को दर्शाती है, जो पहली जमैका बॉबस्लेड टीम शुरू करने के लिए एक पूर्व ओलंपियन इरविंग ब्लिट्जर (जॉन कैंडी) की तलाश करता है, जिसने 1988 के ओलंपिक में शुरुआत की थी। यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। यह डिज्नी+ पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।
 
विज्ञापन
10 Olympics Movies Streaming From The 1936 Games To 2016 FOXCATCHER MIRACLE RACE UNBROKEN THE SWIMMERS
ब्लेड्स ऑफ ग्लोरी - फोटो : सोशल मीडिया
2007 में आई 'ब्लेड्स ऑफ ग्लोरी' में विल फेरेल और जॉन हेडर के साथ एमी पोहलर भी नजर आए। इस फिल्म में फेरेल और हेडर दो प्रतिद्वंद्वी ओलंपिक आइस स्केटर्स की भूमिका निभाते हैं, जिनसे उनके स्वर्ण पदक छीन लिए जाते हैं और पुरुषों की एकल प्रतियोगिता स्पर्धा से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया जाता है। 'ब्लेड्स ऑफ ग्लोरी' हुलु और पैरामाउंट+ पर स्ट्रीम हो रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed