फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Ki Betiyan: जान्हवी, अनन्या और अंजनी को नहीं मिली तवज्जो, बॉलीवुड की बेटियों से बोर हो चले दर्शक

Sat, 28 Sep 2024 12:12 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 Sep 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
10 star kids daughters who made debut in hindi cinema aka bollywood in last decade anjini dhawan janhvi kapoor
स्टारकिड्स - फोटो : अमर उजाला

एक जमाना था जब बॉलीवुड के सबसे नामी कपूर खानदान की बेटी को बड़े परदे पर लॉन्च करने के लिए उनकी मां को बगावत करनी पड़ी थी। करिश्मा कपूर को हीरोइन बनाने के लिए उनकी मां बबीता ने कितने ही पापड़ क्यों न बेले हों, लेकिन अब मामला उतना कठिन नहीं हैं। अभिनेता अनिल धवन की पोती अंजनी धवन इस शुक्रवार बड़े परदे पर उतर चुकी हैं। चाचा वरुण धवन का उन्हें पूरा साथ मिला है। और, अंजनी की पहली फिल्म ‘बिन्नी एंड फैमिली’ को दर्शक पसंद भी खूब कर रहे हैं। चलिए बताते हैं आपको बॉलीवुड की 10 और बेटियों के बारे में जिनकी बड़े परदे पर बोहनी को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है...

10 star kids daughters who made debut in hindi cinema aka bollywood in last decade anjini dhawan janhvi kapoor
स्टारकिड्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुहाना खान 
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने 2023 में कई और स्टार किड्स के साथ अपना एक्टिंग डेब्यू किया। सुहाना ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की टीन म्यूजिकल फिल्म ‘द आर्चीज’ में वेरोनिका के रोल में दिखीं। इस फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था। सुहाना जल्द ही पिता शाहरुख के साथ सुजॉय घोष के प्रोजेक्ट ‘किंग’ में दिखेंगी। इस वक्त सुहाना कॉस्मेटिक कंपनी मेबेलीन और रिलायंस रिटेल के ब्यूटी ब्रांड टीरा की ब्रांड एंबेसडर हैं।

10 star kids daughters who made debut in hindi cinema aka bollywood in last decade anjini dhawan janhvi kapoor
खुशी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खुशी कपूर
निर्माता बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी जोया अख्तर की टीन म्यूजिकल फिल्म ‘द आर्चीज’ का हिस्सा थीं। लेकिन ये अपनी एक्टिंग से कोई खास छाप इस फिल्म में नहीं छोड़ पाई। धर्मा प्रोडक्शन्स की अगली फिल्म ‘नादानियां’ में खुशी को एक और स्टार किड इब्राहिम अली खान के साथ मौका मिला है। इसके अलावा वह साउथ की एक फिल्म की रीमेक में जुनैद खान के साथ दिखने वाली हैं। खुशी ई कॉमर्स वेबसाइट मिंत्रा और एक अमेरिकी स्किनकेयर कंपनी की ब्रांड एंबेसडर हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
10 star kids daughters who made debut in hindi cinema aka bollywood in last decade anjini dhawan janhvi kapoor
पश्मीना रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पश्मीना रोशन
म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन की बेटी और ऋतिक रोशन की चचेकी बहन पश्मीना ने इसी साल फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ से अपना डेब्यू किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘इश्क विश्क’ वाला मैजिक क्रिएट नहीं कर पाई। पश्मीना का स्क्रीन प्रजेंस कमाल का रहा है और माना जाता है कि अगर उन्हें सही कहानी और सही निर्देशक मिले तो वह बड़े परदे पर बड़ी छलांग लगा सकती हैं। उनका एक गाना आयुष्मान खुराना के साथ जल्द ही रिलीज होने वाला है।

विज्ञापन
10 star kids daughters who made debut in hindi cinema aka bollywood in last decade anjini dhawan janhvi kapoor
अलीजेह अग्निहोत्री  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अलीजेह अग्निहोत्री 
इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर परिवार से ताल्लुक रखने वाली अलीजेह ने अपने मामा सलमान खान की फिल्म ‘हैलो’ में बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर उनके पिता अतुल अग्निहोत्री थे। अलीजेह ने साल 2023 में बतौर लीड ‘फर्रे’ से डेब्यू किया। यह फिल्म भले ही फ्लॉप हो गई लेकिन अलीजेह को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर और जी सिने अवॉर्ड मिला। इस समय अलीजेह किसी नए प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रही हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed