Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Singham Again trailer to release on 3 october 2024 rohit shetty ajay devgn may Hold launch event reports
{"_id":"66f6cd25ed59aeb4820bc1a4","slug":"singham-again-trailer-to-release-on-3-october-2024-rohit-shetty-ajay-devgn-may-hold-launch-event-reports-2024-09-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singham Again: इस दिन रिलीज होगा 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर! रोहित शेट्टी और अजय देवगन बना रहे यह खास योजना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Singham Again: इस दिन रिलीज होगा 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर! रोहित शेट्टी और अजय देवगन बना रहे यह खास योजना
अजय देवगन और रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता-निर्देशक जोड़ों में से एक हैं, जिन्होंने एक साथ कई सफल फिल्में दी हैं। वे वर्तमान में अपनी अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिंघम अगेन' के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। सिंघम अगेन इस दिवाली को सिनेमाघरों में धूम मचाएगी। इस फिल्म से जुड़ी अपडेट पाने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। ऐसे में अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
2 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
दरअसल, दिवाली पर यह फिल्म कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' के साथ टकराएगी। आज ही 'भूल भुलैया 3' के निर्माताओं ने फिल्म का दमदार टीजर जारी किया है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। वहीं, अब उन्हें 'सिंघम अगेन' से जुड़ा अपडेट मिलने का इंतजार है। ऐसे में अब 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर को लेकर नई जानकारी सामने आई है। खबर है कि निर्माता जल्द ही 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर जारी करने की योजना बना रहे हैं।
3 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'सिंघम अगेन' की टीम जल्द ही एक थिएट्रिकल ट्रेलर जारी करेगी। बताया गया है कि ट्रेलर गुरुवार, 3 अक्तूबर को जारी किया जाएगा। निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स से प्रशंसकों को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में रोहित ने एक रोमांचक ट्रेलर बनाने के लिए अपना समय लिया, जो फिल्म की दिलचस्प कहानी को दर्शकों के सामने आकर्षित रूप से पेश करेगा और फिल्म के सभी कलाकारों को स्क्रीन पर सही समय देगा। फिल्म की टीम को भरोसा है कि सिंघम अगेन के लिए प्रचार इसके ट्रेलर के जारी होने के बाद एक और उच्च स्तर पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का पांचवां भाग है, जिसमें रणवीर सिंह की 2018 में आई 'सिम्बा' और अक्षय कुमार अभिनीत 2021 में आई 'सूर्यवंशी' भी शामिल हैं। 'सिंघम अगेन' अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली 'सिंघम' सीरीज की तीसरी फिल्म है, जो 2011 की 'सिंघम' से शुरू हुई थी। फिर 2014 में अजय देवगन 'सिंघम रिटर्न्स' के साथ लौटे। वहीं, अब वे 'सिंघम अगेन' से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
अजय देवगन के साथ एक्शन फिल्म 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान , टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे कई स्टार कलाकार हैं। यह फिल्म 2024 में दिवाली के त्योहार के मौके पर बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।