फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pawan Kalyan Wife: कैसे टूटीं पवन कल्याण की दो शादियां? क्या करती हैं सुपरस्टार की तीसरी पत्नी एन्ना?

Fri, 27 Sep 2024 06:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 27 Sep 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
Know about actor and Andhra Pradesh Deputy CM Pawan Kalyan Life career marriage divorce and Wife
पवन कल्याण, नंदिनी, रेनू देसाई और एन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा में अपने अभिनय का दमखम दिखाने के बाद सुपरस्टार पवन कल्याण अब राजनीति की दुनिया में सक्रिय हैं। वे आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। पवन कल्याण एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, तिरुपति देवस्थानम विवाद के बीच पूर्व मंत्री पेरनी नानी ने जनसेना पार्टी के मुखिया पवन कल्याण पर तंज कसा है। नानी ने पवन कल्याण के धर्म और धार्मिक मान्यताओं पर टिप्पणी की है। इसके बाद बात एक बार फिर पवन कल्याण के निजी जीवन पर चल पड़ी है। पवन कल्याण ने तीन शादियां रचाई हैं। दो शादियां टूटने के बाद उन्होंने रूसी मॉडल एन्ना लेजनेवा से शादी की। चलिए जानते हैं, उनकी तीन शादियों की कहानी और पत्नियों के बारे में...

Know about actor and Andhra Pradesh Deputy CM Pawan Kalyan Life career marriage divorce and Wife
पवन कल्याण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पवन कल्याण की पहली शादी वर्ष 1997 में नंदिनी से हुई। यह शादी करीब दस साल चली और फिर रिश्ते में दरार आ गई। वर्ष 2008 में नंदिनी और पवन कल्याण का तलाक हो गया। पवन कल्याण की मुलाकात नंदिनी से तब हुई जब वे मनोरंजन उद्योग में प्रवेश करने से पहले सत्यानंद एक्टिंग इंस्टीट्यूट में अभिनय का प्रशिक्षण ले रहे थे। दोनों की शादी में दरार की वजह बना पवन कल्याण का को-स्टार रेनू के साथ अफेयर। रिपोर्ट्स के मुताबिक नंदिनी के साथ शादीशुदा जिंदगी में रहते हुए पवन कल्याण की करीबी रेनू देसाई से बढ़ीं और फिर दोनों ने साथ रहना शुरू कर दिया। 
Devara: हैदराबाद में सिनेमाघर के बाहर फूंका जूनियर एनटीआर का कटआउट? ‘देवरा’ की खराब रेटिंग बताई जा रही वजह!

Know about actor and Andhra Pradesh Deputy CM Pawan Kalyan Life career marriage divorce and Wife
पवन कल्याण की पहली शादी नंदिनी से हुई - फोटो : सोशल मीडिया

नंदिनी ने पवन कल्याण को कोर्ट के भी खूब चक्कर लगवाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पवन कल्याण के खिलाफ 2007 में एक केस फाइल किया और आरोप लगाया कि बिना तलाक के उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। पवन कल्याण ने कोर्ट में दलील दी कि उन्होंने दूसरी शादी नहीं की, बल्कि वे और रेनू देसाई लिव-इन रिलेशनशिप में थे। सबूतों के अभाव में इस केस में पवन कल्याण बरी हो गए और पहली पत्नी नंदिनी से उनका तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि रेनू को 5 करोड़ रूपये एलिमनी देकर पवन कल्याण ने तलाक दिया। कहा जाता है कि पवन से तलाक के बाद नंदिनी ने अपना नाम बदल लिया और दूसरी शादी करके यूएस शिफ्ट हो गईं।
Love, Sitara Review: शोभिता और बी जयश्री की अवॉर्ड विनिंग अदाकारी, तन, मन और धन की आजादी सिखाती ‘लव सितारा’

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about actor and Andhra Pradesh Deputy CM Pawan Kalyan Life career marriage divorce and Wife
पवन कल्याण-रेनू देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

नंदिनी से तलाक के बाद पवन कल्याण ने साल 2009 में दूसरी शादी रेनू देसाई के साथ रचाई। रेनू पेशे से अभिनेत्री, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। एक फिल्म के दौरान ही पवन और रेनू की मुलाकात हुई और नजदीकियां बढ़ीं। कहा जाता है कि कुछ घरेलू विवादों के चलते इनके रिश्ते में खटास आने लगी और फिर बात यहां तक पहुंची कि शादी टूट गई। रेनू देसाई के साथ पवन कल्याण का एक बेटा अकीरा नंदन और बेटी आध्या है। रेणु फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं। आखिरी बार वे रवि तेजा के साथ 'टाइगर नागेश्वर राव' में नजर आईं।
12th Fail: सुप्रीम कोर्ट में हुई ‘12वीं फेल’ की विशेष स्क्रीनिंग, फिल्म देखकर सीजेआई की आंखें हुईं नम

विज्ञापन
Know about actor and Andhra Pradesh Deputy CM Pawan Kalyan Life career marriage divorce and Wife
पवन कल्याण-एन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरी बार पवन कल्याण का दिल रूसी मॉडल एन्ना लेजनेवा पर आया। वर्ष 2013 में पवन कल्याण ने एन्ना लेजनेवा से शादी की थी। इस शादी से उनका एक बेटा हुआ, जिसका नाम मार्क शंकर पावनोविच है। पवन कल्याण और एन्ना की मुलाकात फिल्म ‘तीन मार’ के सेट पर हुई थी। इस साल जुलाई में एन्ना ने सिंगापुर विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री हासिल की है। उनकी ग्रेजुएशन सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए पावर स्टार पवन कल्याण भी पहुंचे थे। पवन कल्याण साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के छोटे भाई हैं और राम चरण के चाचा हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed