Devara: 'देवरा' के लिए फैंस को जश्न मनाते देख खुश हुए जूनियर एनटीआर, पोस्ट साझा कर फिल्म की टीम का जताया आभार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'जिस दिन का मैं इंतजार कर रहा था, वह आखिरकार आ ही गया। आपकी अविश्वसनीय प्रतिक्रियाओं से अभिभूत हूं। देवरा को इस तरह के आकर्षक नाटक और भावनात्मक अनुभव के साथ प्रस्तुत करने के लिए कोरटाला शिवा गरु का धन्यवाद। मेरे भाई अनिरुद्ध, आपके संगीत और बैकग्राउंड स्कोर ने इस दुनिया को जीवंत कर दिया। सबसे मजबूत स्तंभ होने के लिए मेरे निर्माताओं, हरिकृष्ण कोसाराजू गरु और सुधाकर मिकिलिनेनी गरु का विशेष धन्यवाद।'
एनटीआर ने सिनेमेटोग्राफर रत्नवेलु, प्रोडक्शन डिजाइनर सबू सिरिल, एडिटर श्रीकर प्रसाद और अन्य तकनीशियनों को धन्यवाद दिया। अंत में जूनियर एनटीआर ने अपने प्रशंसकों को फिल्म का जश्न मनाने के तरीके के लिए धन्यवाद दिया और उनसे वादा किया कि वह हमेशा उनका मनोरंजन करते रहेंगे। उन्होंने आगे लिखा, 'मेरे प्रशंसकों के लिए 'देवरा' के लिए आपके जश्न को देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। आपके प्यार का सदैव ऋणी, खुशी है कि आप इसका उतना ही आनंद ले रहे हैं, जितना मैंने लिया। मैं वादा करता हूं कि मैं आप सभी का मनोरंजन करता रहूंगा।'
The day I had been waiting for is finally here... Overwhelmed by your incredible reactions.
Thank you Koratala Siva garu, for envisioning Devara with such engaging drama and emotional experience. My brother @anirudhofficial, your music and background score brought this world to…
सिनेमाघरों के बाहर लोगों को देवरा का जश्न मनाते हुए देखा जा रहा है। कई जगह से तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ रहे हैं। हालांकि, कई जगह हिंसक झड़प भी हुई। तेलंगाना में 'देवरा' की स्क्रीनिंग में देरी की वजह से लोगों ने सिनेमाघरों में तोड़-फोड़ की तो वही हैदराबाद में खराब रेटिंग देने के चलने फैंस ने जूनियर एनटीआर के कटआउट को आग के हवाले कर दिया। हालांकि, कई जगह से जश्न की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।
यह फिल्म जूनियर एनटीआर की छह साल में पहली सोलो रिलीज है और आरआरआर के बाद उनकी पहली रिलीज है। दक्षिण, खासकर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में देवरा के कुछ सुबह के शो थे, जहां प्रशंसकों ने फिल्म की रिलीज को जश्न में बदल दिया। 'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान के साथ राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे अन्य कलाकार भी हैं। 'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई है।