{"_id":"66f695b8f452f7e7ef06b259","slug":"saif-ali-khan-reacts-karan-johar-recent-comments-about-high-demands-of-movie-stars-say-he-is-recession-proof-2024-09-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saif Ali Khan: करण जौहर के भुगतान में कटौती की बात पर सैफ ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मैं मंदी प्रूफ हूं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Saif Ali Khan: करण जौहर के भुगतान में कटौती की बात पर सैफ ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मैं मंदी प्रूफ हूं
Fri, 27 Sep 2024 04:55 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
करण जौहर और सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और निर्माता करण जौहर ने हाल ही में सितारों की मनमानी फीस की मांग को लेकर खुलकर बोला है। करण ने हाल के वर्षों में पुरुष फिल्म सितारों के बारे में अक्सर बात की है कि वे अपनी खुद की बैंकेबिलिटी को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं और अपने ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए ऐसी रकम की मांग कर रहे हैं जिसके वे हकदार नहीं हैं। अब अभिनेता सैफ अली खान को भी इस मुद्दे पर सहयोग मिला है। आइए जानते हैं सैफ ने इसे लेकर क्या कहा?
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
क्या कहा था करण जौहर ने?
हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में करण जौहर ने ने कहा था कि वह अब कलाकारों की मांगों के आगे नहीं झुकते। निर्देशक ने कहा, ‘मैं अब ऐसा नहीं करता। मैंने ‘किल’ नाम की एक छोटी फिल्म बनाई, मैंने उस पर पैसा खर्च किया, क्योंकि यह एक नए कलाकार के साथ एक अच्छी फिल्म थी। करण ने कहा हम जिस भी स्टार के पास गए, उन्होंने मुझसे बजट के बराबर ही पैसे मांगे। जब बजट 40 करोड़ रुपये है, तो आप 40 करोड़ रुपये कैसे मांग सकते हैं? क्या आप मुझे गारंटी दे रहे हैं कि फिल्म 120 करोड़ रुपये कमाएगी?
Love, Sitara Review: शोभिता और बी जयश्री की अवॉर्ड विनिंग अदाकारी, तन, मन और धन की आजादी सिखाती ‘लव सितारा’

सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
सैफ अली खान ने खुद को बताया ‘मंदी प्रूफ’
एक साक्षात्कार के दौरान सैफ अली खान ने मजाक में कहा कि उन्हें करण की हाल ही में की गई घोषणा के विरोध में एक यूनियन शुरू करना चाहिए, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब वह सितारों को उनकी मांग के अनुसार भुगतान नहीं करेंगे, जब तक कि उन्हें यह न लगे कि यह राशि उचित है। सैफ ने बातचीत के दौरान कहा कि वह कभी भी उन सितारों की श्रेणी में नहीं रहे हैं, जो बहुत अधिक राशि की मांग करते हैं और उन्होंने खुद को 'मंदी प्रूफ' बताया।

- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करण की बातों को सैफ ने किया साफ
इंडिया टुडे के साथ एक साक्षात्कार में सैफ से जब करण की हालिया टिप्पणियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘करण पे-चेक में कटौती करना चाहते हैं, मुझे यकीन नहीं है कि मुझे इस पर अपना खुद का यूनियन बनाना चाहिए या नहीं। मुझे यकीन है कि वह सही हैं, लेकिन जब हम पे-चेक में कटौती की बात करते हैं तो यह मुझे थोड़ा परेशान करता है। पे-चेक में कटौती नहीं।’ करण का तर्क है कि आजकल ज्यादातर बड़े सितारे बड़ी ओपनिंग की गारंटी नहीं दे सकते हैं। हाल के महीनों में अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे सितारों की फिल्में 5 करोड़ रुपये से कम की ओपनिंग पर आई हैं। करण ने कहा था कि जिन सितारों से उन्होंने फिल्म ‘किल’ के लिए संपर्क किया था, वह 40 करोड़ रुपये तक की मांग कर रहे थे, जबकि पूरी फिल्म का बजट ही इतना था।

सैफ ने आगे कहा, ‘कभी-कभी, आप किसी स्टार के पास जाते हैं, और वह कहता है, ‘अगर आप मुझे फिल्म में चाहते हैं, तो इसकी कीमत इतनी होगी और लोग भुगतान करते हैं। जब लोग भुगतान करते हैं, तो अर्थशास्त्र गड़बड़ा जाता है। फिल्म इंडस्ट्री एक तरीके का बिजनेस है ,सैफ ने कहा करण जिस बारे में बात कर रहे हैं वो यह है कि लोग बहुत ज्यादा पैसे लेते हैं, और काम पूरा नहीं करते। अभिनेता ने यह भी कहा कि वह कभी भी उन सितारों में नहीं रहे हैं जो अधिक मांग करते हैं।
Bollywood Ki Betiyan: बॉलीवुड की बेटियों से बोर हो चले दर्शक, 10 स्टारकिड्स का रिपोर्ट कार्ड पढ़कर चौंक जाएंगे