फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandu Champion Public Review: 'बहुत बढ़िया! कार्तिक ने दिल जीत लिया', दर्शकों ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया

Fri, 14 Jun 2024 02:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 14 Jun 2024 02:40 PM IST
विज्ञापन
1st day 1st show Public Review Of Chandu Champion: audience gives positive response on Kartik Aaryan film
चंदू चैंपियन - फोटो : यूट्यूब

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' आज सिनेमाघरों में लग चुकी है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कार्तिक के अलावा भाग्यश्री बोरसे, भुवन अरोड़ा, यशपाल शर्मा, विजय राज, राजपाल यादव और श्रेयस तलपदे जैसे स्टार्स हैं। इस फिल्म का पहले दिन पहला शो देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। ज्यादातर लोगों को फिल्म बेहद पसंद आई है और सकारात्मक रिएक्शन दे रहे हैं।

Chandu Champion Review: कार्तिक आर्यन की मजबूत अदाकारी ने जीते दिल, पढ़िए कहानी के अलावा और कहां चूकी फिल्म

1st day 1st show Public Review Of Chandu Champion: audience gives positive response on Kartik Aaryan film
चंदू चैंपियन पर दर्शकों की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर लौटे एक दर्शक ने कहा, 'बहुत मोटिवेटिड फिल्म है। बहुत जबर्दस्त है। यह रियल स्टोरी पर आधारित है तो काफी अच्छे से कहानी दिखाई है। शुरु से लेकर आखिर तक कार्तिक ने शानदार काम किया है। कार्तिक की मेहनत पूरी फिल्म में दिखी है'। एक अन्य दर्शक ने कहा, 'बहुत कमाल! बहुत कमाल फिल्म है। ऐसा पहली बार हुआ है कि मूवी खत्म होने के बाद भी लोग रो रहे हैं और तालिया बजा रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने दिल जीत लिया'।

1st day 1st show Public Review Of Chandu Champion: audience gives positive response on Kartik Aaryan film
चंदू चैंपियन पर दर्शकों की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्तिक के अभिनय के साथ-साथ कबीर खान के निर्देशन को भी खूब तारीफ मिली है। दर्शकों का कहना है कि 'कबीर खान ने बहुत बढ़िया काम किया है। हमारे देश में बहुत कहांनियां छिपी हुई हैं। हमें पता ही नहीं था कि मुरलीकांत जी ने हमारे देश के लिए इतना कुछ किया हुआ है। आज देखने को मिला'।

विज्ञापन
विज्ञापन
1st day 1st show Public Review Of Chandu Champion: audience gives positive response on Kartik Aaryan film
चंदू चैंपियन पर दर्शकों की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक दर्शक ने कहा, 'पहला हाफ बहुत अच्छा है। सेकेंड हाफ थोड़ा स्लो है, लेकिन अच्छा है। एक अन्य दर्शक ने कहा, 'कार्तिक का ट्रांसफॉर्मेशन का गजब है। यह एक मस्ट वॉच फिल्म है। यह नई पीढ़ी को प्रेरणा देने वाली फिल्म है। कार्तिक ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। वह फिल्म में दिखती है। सिनेमा के लिए बहुत अच्छी है'। 
Sikandar Kher: आठ साल बाद दर्शकों को फिर से हंसाने आ रहे हैं सिकंदर खेर, बोले- कॉमेडी मेरा पैशन रहा है

विज्ञापन
1st day 1st show Public Review Of Chandu Champion: audience gives positive response on Kartik Aaryan film
चंदू चैंपियन पर दर्शकों की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दर्शकों का कहना है कि काफी टाइम के बाद इस तरह की फिल्म देखने को मिली है। यह रियल बायोपिक है। फर्स्ट हाफ अमेजिंग था। सेकंड हाफ स्लो है, लेकिन फिर भी अच्छी है। सभी सितारों की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग देखने में बहुत मजा आता है। कबीर खान की और भी फिल्में देखी हैं, लेकिन यह बिल्कुल अलग है। कार्तिक ने किरदार पर बहुत मेहनत की थी। यह आपको पसंद आएगी। हालांकि, कुछ यूजर्स ने फिल्म की अवधि को काफी लंबा बताया। उन्होंने कहा, 'यह फिल्म काफी बड़ी है। शायद देखते हुए यह भी लगे कि बोर हो रहे हैं। लेकिन आखिर में सारी मेहनत वसूल हो जाती है'। 
Kalki 2898 AD: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, जल्द रिलीज हो सकता है 'कल्कि 2898 एडी' का पहला गाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed