यह साल बॉलीवुड फिल्मों के लिए कुछ खास नहीं रहा, लेकिन वेब सीरीज ने हमेशा से ही लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी। बॉलीवुड की फिल्में भले ही पिट गईं, लेकिन ओटीटी पर वेब सीरीज और शो काफी पसंद किए गए। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की बढ़ रही संख्या ने ये संकेत दिए कि आने वाले वक्त में ओटीटी का ही राज होगा। साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और सोनीलिव पर कई धमाकेदार सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। आइए आपको बता दें कि अगले साल कौन-कौन सी वेब सीरीज होने वाली हैं, जिनका सभी को बेसब्री से इंतजार है।
Web Series: 2023 में इन वेब सीरीज की होगी धमाकेदार एंट्री, मिर्जापुर 3 से फैमिली मैन 3 तक लिस्ट में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन पुलिस फोर्स
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह सीरीज दिल्ली पुलिस के एक युवा अधिकारी की कहानी दिखाएगी, जो घातक बम विस्फोटों के पीछे आतंकवादी मास्टरमाइंड को ट्रैक करता है और उसे सजा दिलाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इस सीरीज के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं। सीरीज अगले साल अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी, जिसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी है।
स्कैम 2003
हंसल मेहता के निर्देशन में बनी यह वेब सीरीज स्टांप घोटाले पर है। इस वेब सीरीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘स्कैम 2003' भी अगले साल आने वाली है। इस वेब सीरीज को आप सोनी लिव पर देख सकेंगे। अभी सीरीज की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है, लेकिन यह सीरीज अगले साल तक रिलीज हो जाएगी।
हीरा मंडी
हीरा मंडी की कहानी आजादी से पहले की है। बंटवारे से पहले की इस कहानी में कोठों की सियासत दिखाई जाएगी। बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली यह वेब सीरीज बना रहे हैं। यह सीरीज अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। संजय लीला भंसाली के फिल्मों की तरह ही उनकी वेब सीरीज भी मोस्ट अवेटेड लिस्ट में शामिल है।
मिर्जापुर सीजन 3
मिर्जापुर सीरीज के पहले दो सीजन देख चुके दर्शक बेसब्री से इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अगले साल तक यह इंतजार खत्म होने जा रहा है। मिर्जापुर सीजन 3 साल 2023 में रिलीज होगी। हालांकि, इसकी तारीख का अभी एलान नहीं किया गया है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुगल जैसे कलाकारों से भरी यह सीरीज आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। मेकर्स ने शूटिंग शेड्यूल को पूरा कर लिया है।