फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress Above 50: 50 साल की उम्र पार कर चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, खूबसूरती में नई हीरोइनों को भी देती हैं मात

Fri, 03 May 2024 10:51 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 03 May 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
50 Plus Actress Who Overshadow Heroines in Bollywood on Beauty Bhagyashri Tabu Rekha Madhuri Sangeeta Bijlani
50 साल की उम्र पार कर चुकी हैं ये अभिनेत्रियां - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्रियों की खूबसूरती के चर्चे विश्वभर में हैं। भारतीय अभिनेत्रियों ने मिस वर्ल्ड से लेकर मिस यूनिवर्स तक का खिताब जीतकर देश का मान बढ़ाया है। हिंदी सिनेमा की अभिनेत्रियों की अदा और खूबसूरती पर उनके प्रशंसक जान छिड़कते हैं। बॉलीवुड की कुछ ऐसी भी चुनिंदा अभिनेत्रियां हैं जिनके ऊपर उम्र का भी कोई खास असर नहीं है। उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है। यहां तक की सुंदरता में वह नई हीरोइनों को भी टक्कर देती हैं। आज हम ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बात करेंगे जिनकी उम्र तो 50 साल के पार हो गई है पर उन्हें देखकर आज भी उनके प्रशंसकों का दिल धड़क उठता है।
50 Plus Actress Who Overshadow Heroines in Bollywood on Beauty Bhagyashri Tabu Rekha Madhuri Sangeeta Bijlani
भाग्यश्री - फोटो : इंस्टाग्राम

भाग्यश्री

भाग्यश्री ने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म ‘मैनें प्यार किया’ से डेब्यू किया था। अभिनेत्री की खूबसूरती और मासूमियत के उनके फैंस कायल हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। अभिनेत्री ने बॉलीवुड के अलावा कन्नड़, मराठी, तेलुगु और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। इस साल फरवरी में उन्होंने अपना 55वां जन्मदिन मनाया। 55 साल की उम्र में भी अभिनेत्री बेहद खूबसूरत दिखती हैं।
Guru Dutt: अभिनेता-निर्देशक गुरुदत्त को बेंगलुरु का सम्मान, इन दिन होगा दो दिवसीय फिल्म महोत्सव का आगाज

50 Plus Actress Who Overshadow Heroines in Bollywood on Beauty Bhagyashri Tabu Rekha Madhuri Sangeeta Bijlani
तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम

तब्बू 

तब्बू बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। उनकी अदाकारी की सराहना भी खूब होती है। तब्बू ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1985 में आई फिल्म ‘हम नौजवान’ से की थी। आखिरी बार तब्बू हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘क्रू’ में अभिनय करते हुए नजर आई हैं। 54 साल की उम्र में भी अभिनेत्री बेहद खूबसूरत और आकर्षक लगती हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे बी-टाउन से लेकर प्रशंसकों तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
50 Plus Actress Who Overshadow Heroines in Bollywood on Beauty Bhagyashri Tabu Rekha Madhuri Sangeeta Bijlani
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

रेखा 

बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा रेखा अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। रेखा पर उनकी बढ़ती उम्र का कोई असर नही हैं। उनके प्रशंसक आज भी उनकी सुंदरता की सराहना करने से पीछे नहीं हटते। 69 साल की उम्र में भी वह बेहद खूबसूरत लगती हैं।

विज्ञापन
50 Plus Actress Who Overshadow Heroines in Bollywood on Beauty Bhagyashri Tabu Rekha Madhuri Sangeeta Bijlani
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम

माधुरी 

बॉलीवुड में ‘धक-धक गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की खूबसूरती बेमिसाल है। उनके डांस के लाखों दिवाने हैं। अपने करियर की शुरुआत तो माधुरी ने ‘अबोध’ नाम की फिल्म से किया था, लेकिन उन्हें पहचान फिल्म तेजाब से मिली। फिल्म ‘तेजाब’ के आइटम सॉन्ग ‘एक दो तीन’ से उन्हें घर-घर पहचान मिल गई। उस दौर में हर किसी की जुबान पर माधुरी का गाना रहता था। 56 साल की अभिनेत्री इस उम्र में भी नौजवान हीरोइनों को खूबसूरती के मामले में पीछे छोड़ देती हैं। उनकी अदा, डांस और खूबसूरती के आज भी लाखों दिवाने हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed