फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Miss World 2025: 59 साल पहले भारत से चुनी गई थीं पहली मिस वर्ल्ड, ऐश्वर्या से प्रियंका तक इन्होंने पहना क्राउन

Sat, 31 May 2025 12:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 31 May 2025 12:57 PM IST
सार

Miss World From India: इस बार का मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले भारत में हो रहा है। भारत की 6 महिलाएं ऐसी रही हैं, जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
6 Indian Women won Miss World award Aishwarya Rai Priyanka Chopra Manushi Chhillar
प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2025 का मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले 31 मई को भारत के हैदराबाद में हो रहा है। भारत की तरफ से इस बार नंदिनी गुप्ता हिस्सा ले रही हैं। वह कई सुंदरियों को पछाड़ते हुए टॉप में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। अब देखना होगा कि वह इस खिताब को अपने नाम कर पाती हैं या नहीं? ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत की किन महिलाओं ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है?

6 Indian Women won Miss World award Aishwarya Rai Priyanka Chopra Manushi Chhillar
रीता फारिया - फोटो : सोशल मीडिया

रीता फारिया- 1966
भारत की रीता फारिया साल 1966 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही थीं। उस वक्त वह 21 साल की थीं। वह डॉक्टर होने के साथ मॉडल हैं। वह पहली महिला हैं, जिन्होंने भारत को यह खिताब दिलाया था। उनका ताल्लुक मुंबई से है। 1971 में शादी के बाद वह 1973 में डबलिन में शिफ्ट हो गईं और यहां डॉक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया।

6 Indian Women won Miss World award Aishwarya Rai Priyanka Chopra Manushi Chhillar
ऐश्वर्या राय 1994 - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय- 1994
जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को साल 1994 में मिस वर्ल्ड चुना गया था। यही नहीं वह मिस कैटवॉक, मिस मिराकुलस, मिस फोटोजेनिक, मिस परफेक्ट और मिस पॉपुलर का खिताब जीतने में भी कामयाब रहीं। उस वक्त वह 21 की थीं। यह खिताब जीतने के बाद ऐश्वर्या राय ने 1997 में बॉलीवुड का रुख किया। उनकी पहली फिल्म 'और प्यार हो गया' है। इसके बाद उन्होंने 'देवदास', 'गुरु', 'उमराव जान' और 'रावन' जैसी कई फिल्मों में अदाकारी की। वह आखिरी बार 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में नजर आईं थीं।

यह खबर भी पढ़ें: EXCLUSIVE: ‘ताज नहीं, मानसिक शोषण मिला’, ‘मिस ग्रैंड इंटरनेशनल’ जीतने वालीं रेचल गुप्ता के पिता ने किए खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन
6 Indian Women won Miss World award Aishwarya Rai Priyanka Chopra Manushi Chhillar
डायना हेडन - फोटो : सोशल मीडिया

डायना हेडन- 1997
अभिनेत्री, टीवी होस्ट और मॉडल डायना हेडन को 1997 में मिस वर्ल्ड चुना गया। उस वक्त उनकी उम्र 24 साल थी। साल 2008 में वह बिग बॉस में नजर आईं। हेडन का ताल्लुक हैदराबाद से है। वह स्कूल में ही थीं, जब उनके माता-पिता अगल हो गए। इसलिए उन्हें 13 साल की उम्र से ही काम करना पड़ा। उन्होंने अमेरिका के कारोबारी कोलीन डिक से शादी की। साल 2003 में हेडन 'तहजीब' और 2004 में 'अब... बस' फिल्म में नजर आईं। वह फेमिना मिस इंडिया 2009 में बतौर जज शामिल हुई थीं।

विज्ञापन
6 Indian Women won Miss World award Aishwarya Rai Priyanka Chopra Manushi Chhillar
युक्ता मुखी - फोटो : सोशल मीडिया

युक्ता मुखी- 1999
22 साल की अभिनेत्री युक्ता मुखी को साल 1999 में मिस वर्ल्ड चुना गया। मुंबई में पैदा हुईं युक्ता मुखी दुबई में पली बढ़ीं। जब वह 7 साल की थीं तब वह मुंबई आ गईं। युक्ता ने जूलॉजी, कंप्यूटर और क्लासिक म्यूजिक की पढ़ाई की। उन्होंने 2001 में तमिल फिल्म में काम किया। इसके बाद साल 2002 में 'प्यासा' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। साल 2019 में वह 'गुड न्यूज' फिल्म में नजर आईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed