इस साल के कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज 13 मई को हुआ। आज शनिवार 24 मई को फेस्टिवल खत्म हो रहा है। भारतीय सिने जगत की कई चर्चित हस्तियां फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचीं। कुछ ने डेब्यू किया। प्रतिष्ठित फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने पहली बार कदम रखे और अपने लुक से छा गईं। हैरानी की बात है कि आलिया के रेड कार्पेट पर आने से पहले उनके हेयरस्टाइलिस्ट के सारे बैग खो गए। इसके अलावा एक आईएएस अधिकारी ने भी कान में इतिहास रच दिया। जानते हैं इस बार के कान फिल्म फेस्टिवल की कुछ खास बातें।
Cannes 2025: आलिया के हेयरस्टाइलिस्ट का बैग गुम, इस IAS ने रेड कार्पेट पर की शिरकत, ईशान-विशाल का वीडियो वायरल
78th Cannes Film Festival: 78वें कान फिल्म फेस्टिवल का आज शनिवार 24 मई को समापन है। इस बार कान में कई भारतीय सितारों ने शिरकत की। कई खास बातें हुईं। जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट के हेयरस्टाइलिस्ट के गुम हो गए सारे बैग
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस साल कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया। वे फ्लोरल गाउन में नजर आईं। हर किसी ने उनके स्टाइल की तारीफ की। हैरानी की बात ये है कि आलिया के रेड कार्पेट पर आने से पहले उनके हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर के सारे बैग गुम हो गए। उन्होंने किसी दूसरे हेयरस्टाइलिस्ट से सामान लेकर आलिया को हेयरस्टाइल बनाया। आलिया के हेयरस्टाइलिस्ट अमित ठाकुर ने आज शनिवार 24 मई को इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर अपने बैग गुम होने की जानकारी दी है और खुद के साथ हुई परेशानी की जानकारी भी दी है। उन्होंने लिखा है, 'आठ घंटे की देरी वाली फ्लाइट से लेकर मेरे सारे बैग और हेयर किट खोने तक, हम कान फिल्म फेस्टिवल तक पहुंच गए'। आगे ताया कि उनकी हेयर किट भी खो गई, लेकिन उन्होंने कान में मौजूद एक साथी हेयर और मेकअप आर्टिस्ट क्रिस्टोफ पुजोल से सामान लेकर आलिया के बालों को स्टाइल किया।
अभिषेक सिंह ने रचा इतिहास
यूं तो भारतीय सिनेमा जगत की कई हस्तियों ने इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया। वे रेड कार्पेट पर दिखे। मगर, सबसे ज्यादा चर्चा देश के पूर्व आईएएस ऑफिसर अभिषेक सिंह की हो रही है, जो अब एक्टर बन चुके हैं। उन्होंने कान में पहुंचकर इतिहास रच दिया। ऐसा पहली बार है कि कोई आईएएस अधिकारी कान के रेड कार्पेट पर नजर आया हो। कान में उनकी पहली फिल्म '1946: डायरेक्ट एक्शन डे- द इरेज्ड हिस्ट्री ऑफ बंगाल' का प्रीमियर किया गया। अभिषेक सिंह जौनपुर से हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'जौनपुर से कान'।
आलिया भट्ट का काला टीका
आलिया ने कान में डेब्यू कर तहलका मचा दिया है। पीच कलर के फ्लोरल गाउन में वे बेहद खूबूसरत लगीं। खुद आलिया को भी इसका अंदाजा था और किसी की नजर न लगे, इसका इंतजाम भी शायद उन्होंने पहले ही कर लिया। दरअसल, आलिया की एक तस्वीर कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट से वायरल हो रही है। इसमें उनके कान के पीछे काला टीका लगा नजर आ रहा है।
ईशान खट्टर और विशाल ने की मस्ती
इसके अलावा ईशान खट्टर और विशाल जेठवा का एक वीडियो भी इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, दोनों सितारे फिल्म 'होमबाउंड' के प्रीमियर के लिए कान फिल्म फेस्टिवल पहुंचे। इस दौरान दोनों साथ में चाय की चुस्कियां लेते दिखे। ईशान ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
View this post on Instagram