फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monalisa: सुपरनैचुरल शो ‘जादू तेरी नजर- डायन का मौसम’ में मोनालिसा की एंट्री, कहानी लेगी नया मोड़

Sat, 24 May 2025 07:23 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 24 May 2025 07:23 PM IST
सार

Monalisa: शो ‘जादू तेरी नजर - डायन का मौसम’ की कहानी एक बहादुर लड़की गौरी की है, जिसके पास कुछ छिपी हुई जादुई शक्तियां हैं। शो में अब मोनालिसा की एंट्री भी हो गई है।

विज्ञापन
bhojpuri actress Monalisa will play shocking role in show Jaadu Teri Nazar Dayan ka Mausam
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्टार प्लस का नया शो ‘जादू तेरी नजर - डायन का मौसम’ अपने रहस्यमयी और रोमांचक ट्विस्ट के चलते पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा में है। अब इस शो में होने जा रही है एक धमाकेदार एंट्री—टीवी और भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा की, जो एक बेहद अहम और चौंकाने वाले किरदार में नजर आएंगी।

bhojpuri actress Monalisa will play shocking role in show Jaadu Teri Nazar Dayan ka Mausam
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शो की कहानी एक बहादुर लड़की गौरी की है, जिसके पास कुछ छिपी हुई जादुई शक्तियां हैं। गौरी इन ताकतों के सहारे उस अंधेरे से लड़ रही है, जो उसके परिवार और पूरी दुनिया को अपने कब्जे में लेने की ताक में है। भारतीय लोक कथाओं की रहस्यमयी दुनिया से प्रेरित यह फैंटेसी ड्रामा हर एपिसोड के साथ नए राज और मोड़ों को सामने लाता है।

bhojpuri actress Monalisa will play shocking role in show Jaadu Teri Nazar Dayan ka Mausam
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब इसी कहानी में मोनालिसा की एंट्री से बड़ा भूचाल आने वाला है। स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘नज़र’ में डायन मोहना  के किरदार से दर्शकों का दिल जीत चुकीं मोनालिसा एक बार फिर सुपरनैचुरल दुनिया में वापसी कर रही हैं-इस बार एक नए, बोल्ड और रहस्यमयी अवतार में।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress Monalisa will play shocking role in show Jaadu Teri Nazar Dayan ka Mausam
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मोनालिसा ने अपनी वापसी पर कहा, "स्टार प्लस के इस रोमांचक शो का हिस्सा बनकर मैं बेहद उत्साहित हूं। यह किरदार मेरे लिए बहुत खास है और मैं वादा करती हूं कि मेरी एंट्री के बाद कहानी में ऐसे ट्विस्ट आएंगे जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। दर्शकों के साथ दोबारा जुड़ने का इंतजार मुझे बेसब्री से है।"

Spirit: दीपिका को बाहर कर संदीप ने चुनी यह एक्ट्रेस, प्रभास के अपोजिट पहली बार आएंगी नजर

विज्ञापन
bhojpuri actress Monalisa will play shocking role in show Jaadu Teri Nazar Dayan ka Mausam
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मोनालिसा का किरदार शो में नई ऊर्जा और रहस्य लेकर आएगा। अभी यह साफ नहीं है कि वह कहानी में नायक होंगी या खलनायक, लेकिन इतना तय है कि उनकी एंट्री से कहानी की दिशा पूरी तरह बदलने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed