{"_id":"683188f7fc33f2ddaf09950f","slug":"actors-who-become-social-media-influencers-kusha-kapila-prajakta-koli-ashish-chanchlani-bhuvan-bam-2025-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kusha Kapila: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बन गए एक्टर, कुशा कपिला से लेकर इनके नाम तक हैं शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kusha Kapila: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बन गए एक्टर, कुशा कपिला से लेकर इनके नाम तक हैं शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 24 May 2025 05:03 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर अपना टैलेंट दिखाकर कई इंफ्लुएंसर वेब सीरीज और फिल्मों की दुनिया में कदम रख चुके हैं, अब अपनी एक्टिंग से दर्शकों को कायल बना रहे हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ पॉपुलर इंफ्लुएंसर के बारे में जो एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहले सालों तक लोग स्ट्रगल करते थे, जब जाकर फिल्म और टीवी की दुनिया में कदम रख पाते थे, अपना हुनर दिखा पाते थे। अब यही मौका सोशल मीडिया भी दे रहा है। कई ऐसे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, यूट्यूबर हैं जिन्होंने इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपने लिए एक्टिंग में आने की राह बनाई। जानिए, कुछ नामी इंफ्लुएंसर के बारे में जो अब एक्टिंग की दुनिया में नाम कमा रहे हैं।
2 of 7
कुशा कपिला
- फोटो : इंस्टाग्राम
कुशा कपिला
कुशा कपिला ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर करियर शुरू किया था, वह कॉमिक वीडियो बनाती थीं, साथ ही फैशन कंटेंट भी क्रिएट करती थीं। कुछ ही सालों में वह सोशल मीडिया पर फेमस हो गईं। अब वह बतौर एक्टर भी फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आने लगी हैं। कुशा कपिला साल 2023 में शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म ‘सूखी’ और भूमि पेडनेकर स्टारर ‘थैंक यू फॉर कमिंग में नजर आईं। वेब सीरीज ‘देहाती लड़के’ और ‘लाइफ हिल गई’ में भी कुशा कपिला की एक्टिंग को सराहा गया।
3 of 7
प्राजक्ता कोली
- फोटो : इंस्टाग्राम @mostlysane
प्राजक्ता कोली
प्राजक्ता कोली ने भी यूट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर फनी वीडियो बनाकर शुरुआती की थी। अब वह बतौर एक्ट्रेस अलग-अलग जाॅनर की फिल्में और किरदार फिल्म और वेब सीरीज में करती हैं। प्राजक्ता कोहली ‘जुग जुग जियो(2022)’ और ‘नियत(2023)’ जैसी फिल्मों में नजर आईं । वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ में प्राजक्ता लीड रोल में थीं।
आशीष चंचलानी
आशीष चंचलानी ने भी बतौर यूट्यूबर अपना करियर शुरू किया था, वह फनी वीडियो बनाकर ही पॉपुलर हुए। जल्द ही वेब सीरीज ‘एकाकी’ में आशीष एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज को आशीष ने ही लिखा और निर्देशित किया है।
विज्ञापन
5 of 7
भुवन बाम
- फोटो : इंस्टाग्राम- @bhuvan.bam22
भुवन बाम
भुवन बाम को दर्शक ‘ढिंढोरा’ और ‘ताजा खबर’ नाम की वेब सीरीज के जरिए जानते हैं। इससे पहले अपना एक टॉक शो भी भुवन होस्ट करते रहे हैं, जिसमें शाहरुख खान जैसे सेलिब्रिटी भी नजर आए। भुवन के शुरुआती करियर की बात करें तो वह भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फनी वीडियो बनाकर मशहूर हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।