फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mukul Dev Death: मुकुल देव से पहले कम उम्र में हुआ इन सितारों का निधन, एक तो नींद में कह गया दुनिया को अलविदा

Sat, 24 May 2025 04:53 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 24 May 2025 04:53 PM IST
सार

Celebrities Death At Young Age: बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव ने 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर के यूं अचानक चले जाने से इंडस्ट्री के उनके दोस्त और को-स्टार्स सख्ते में हैं। मुकुल से पहले ऐसे ही कई सितारे रहे जिनके अचानक निधन से उनके फैंस को बड़ा सदमा लगा। 

विज्ञापन
before mukul dev death celebrities like sidharth shukla irfan khan passed away at young age
मुकुल देव - फोटो : इंस्टाग्राम- @ thereal_mukuldev

बॉलीवुड इंडस्ट्री से शनिवार को एक दुखद खबर सामने आई। अभिनेता मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक जमाने में ‘दस्तक’, ‘सन ऑफ सरदार’ और कई टीवी शोज से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले मुकुल की मौत से पूरी इंडस्ट्री स्तब्ध है। हालांकि, उनकी मौत की वजह साफ नहीं है, लेकिन ये सामने आया है कि वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

विकास सेठी
पिछले साल सितंबर में ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्म में काम कर चुके अभिनेता विकास सेठी ने महज 48 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक समय पर टेलीविजन का लोकप्रिय चेहरा बन चुके विकास सेठी ने कई सीरियल्स में काम किया, लेकिन एक दिन अचानक खबर आई कि वो इस दुनिया से चले गए हैं। हालांकि उनके निधन की वजह का खुलासा आज तक नहीं हो पाया है। 

before mukul dev death celebrities like sidharth shukla irfan khan passed away at young age
कुशल पंजाबी - फोटो : इंस्टाग्राम- @itsme_kushalpunjabi

कुशल पंजाबी
‘इश्क में मरजावां’ जैसे शो से लोकप्रिय हुए अभिनेता कुशल पंजाबी ने साल 2019 में खुद की जान ले ली थी।। वो महज 37 साल के थे। उनके बारे में कहा गया कि वो मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे इसलिए उन्होंने ये कदम उठाया था। 

इस खबर को भी पढ़ें: Mukul Dev: सैफ अली खान नहीं मुकुल देव थे इस फिल्म के लिए पहली पसंद, इस वजह से हुए रिप्लेस

before mukul dev death celebrities like sidharth shukla irfan khan passed away at young age
इरफान खान - फोटो : irrfan@instagram

इरफान खान 
साल 2020 अपने साथ बेहद की मनहूस खबर ले कर आया था जब 53 साल की उम्र में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद अभिनेता इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वो बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड में भी भारत का बड़ा चेहरा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
before mukul dev death celebrities like sidharth shukla irfan khan passed away at young age
सुहानी भटनागर - फोटो : इंस्टाग्राम

सुहानी भटनागर 
साल 2024 में ‘दंगल’ फिल्म में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का महज 19 साल की उम्र में निधन हो गया था। वो एक दुर्लभ बीमारी का शिकार हो गई थीं, जिसके चलते उन्होंने अचानक संसार को अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन
before mukul dev death celebrities like sidharth shukla irfan khan passed away at young age
जिया खान - फोटो : इंस्टाग्राम

जिया खान
साल 2013 में महज 25 साल की एक्ट्रेस जिया खान ने भी खुद की जान ले ली थी। उन्होंने ‘निशब्द’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में काम किया था। अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ जिया काम कर चुकी थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed