फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mukul Dev: सैफ अली खान नहीं मुकुल देव थे इस फिल्म के लिए पहली पसंद, इस वजह से हुए रिप्लेस

Sat, 24 May 2025 03:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 24 May 2025 03:58 PM IST
सार

Mukul Dev In Kya Kehna: प्रीति जिंटा की फिल्म 'क्या कहना' में मुकुल देव को लिया जाना था लेकिन एक गलती की वजह से इस फिल्म में सैफ अली खान को लिया गया। फिल्म काफी हिट रही।

विज्ञापन
Mukul Dev Was Replaced By Saif In Kya Kehna later it got big hit on box office
मुकुल देव, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के एक्टर मुकुल देव का शुक्रवार की रात निधन हो गया। मुकुल देव ने साल 1996 में फिल्म 'दस्तक' से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। जल्दी ही वह बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे बन गए थे। उन्हें प्रीति जिंटा की फिल्म 'क्या कहना' में लिया जाना था लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि वह इसका हिस्सा नहीं बन पाए। उनकी जगह फिल्म में सैफ अली खान को लिया गया। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Mukul Dev Was Replaced By Saif In Kya Kehna later it got big hit on box office
मुकुल देव - फोटो : सोशल मीडिया

'क्या कहना' में एक्टिंग करने वाले थे मुकुल
प्रीति जिंटा की फिल्म 'क्या कहना' काफी मशहूर हुई। इस फिल्म में मुकुल देव को लिया जाना था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बताया जाता है कि मुकुल कथित तौर पर सेट पर नहीं पहुंचे थे, जिसकी वजह से उन्हें इस फिल्म से हटा दिया गया था। उनकी जगह पर सैफ अली खान को ले लिया गया था। फिल्म के निर्माता के मुताबिक उन्हें फिल्म साइनिंग फीस के तौर पर मिले 50,000 रुपये भी वापस करने के लिए भी कहा गया।

Mukul Dev Was Replaced By Saif In Kya Kehna later it got big hit on box office
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan

सेट पर समय पर नहीं पहुंचे मुकुल
शोशा से बातचीत में फिल्म 'क्या कहना' के निर्माता रमेश तैरानी ने बताया 'असल में सैफ को 'क्या कहना' में नहीं लिया जाना था। फिल्म में मुकुल देव को अभिनय करना था लेकिन वह शूटिंग के पहले दिन सेट पर नहीं आए। सुबह करीब 11 बजे प्रोडक्शन से किसी ने उन्हें फोन करके पूछा कि वह कहां हैं? इस पर उन्होंने कहा कि वह आ रहें हैं। उन्हें दोपहर को दोबारा फोन किया गया। तब उन्होंने कहा कि वह आरके स्टूडियो के बाहर है, लेकिन वह कभी नहीं आए।'
यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Actress: इन अभिनेत्रियों ने छोटे पर्दे से की शुरूआत, अब फिल्मों में खूब कमाया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukul Dev Was Replaced By Saif In Kya Kehna later it got big hit on box office
मुकुल देव - फोटो : सोशल मीडिया

मुकुल से मांगी गई साइनिंग फीस
इसके बाद रमेश तैरानी ने इस फिल्म के लिए सैफ अली खान से बात की। सैफ अली खान इस फिल्म को करने के लिए राजी हो गए। रमेश तैरानी ने बताया कि उसी शाम उनसे मिलने के लिए मुकुल देव आए। काफी कोशिशों के बाद रमेश तैरानी मुकुल से मिलने के लिए राजी हुए। जब मुकुल रमेश तैरानी से मिले तो उन्हें बताया गया कि अब वह फिल्म 'क्या कहना' का हिस्सा नहीं हैं। रमेश ने कहा कि मुकुल ने उनका भरोसा तोड़ा है और उन्होंने उनसे 50,000 रुपये की साइनिंग राशि वापस करने को कहा।

विज्ञापन
Mukul Dev Was Replaced By Saif In Kya Kehna later it got big hit on box office
क्या कहना - फोटो : एक्स- @literaturesyrup

हिट हुई फिल्म 'क्या कहना'
बाद में फिल्म 'क्या कहना' बड़ी हिट रही, जिसमें सैफ अली खान ने मुकुल की जगह मुख्य भूमिका निभाई। कुंदन शाह के द्वारा निर्देशित 'क्या कहना' में प्रीति जिंटा, चंद्रचूड़ सिंह, फरीदा जलाल और अनुपम खेर भी थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed