फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumar Sanu: कुमार सानू को नहीं मिल रहे हिंदी फिल्मों के गाने, कहा- इंडस्ट्री वाले समझ जाएं तो ठीक, नहीं तो..

Wed, 07 Aug 2024 07:40 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 07 Aug 2024 07:40 PM IST
सार

कुमार सानू भारतीय संगीत की दुनिया में काफी मशहूर और सम्मानित गायक हैं। नब्बे और 2000 के दशक में उन्होंने कई सदाबहार और सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है। अब मशहूर गायक ने इन दिनों बॉलीवुड में निष्क्रिय होने को लेकर बात की है। 

विज्ञापन
9 to 5 song singer Kumar Sanu is not getting chance to sing in Hindi movies despite having strong fan base
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम @kumarsanuofficial

कुमार सानू भारतीय संगीत की दुनिया में काफी मशहूर और सम्मानित गायक हैं। नब्बे और 2000 के दशक में उन्होंने कई सदाबहार और सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है। हाल में ही उन्होंने म्यूजिक वीडियो 9 टू 5 के लिए अपनी दोनों बेटियों के साथ काम किया है। अब मशहूर गायक ने इन दिनों बॉलीवुड में निष्क्रिय होने को लेकर बात की है। 

9 to 5 song singer Kumar Sanu is not getting chance to sing in Hindi movies despite having strong fan base
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम @kumarsanuofficial

कुमार सानू को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं और उनके गाने सुनना चाहते हैं। हालांकि, इन दिनों उनके गाने न के बराबर ही आते हैंं, जबकि उन्हें पसंद करने फैंस की संख्या आज भी काफी ज्यादा है। इस पर गायक ने हाल में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बात की है। उन्होंने कहा कि ये बात अगर इंडस्ट्री वाले समझ जाएं,तो अच्छी बात है, नहीं तो उनका दुर्भाग्य है। 

9 to 5 song singer Kumar Sanu is not getting chance to sing in Hindi movies despite having strong fan base
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम @kumarsanuofficial

इस इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि आजकल लोग उन्हें फिल्मों में ज्यादा क्यों नहीं सुन पा रहे हैं,तो उन्होंने जवाब दिया कि उनका सफर अब तक काफी अच्छा रहा है। इंडस्ट्री में सभी उनका सम्मान करते हैं, प्यार देते हैं, उनके गाने सुनते हैं, लेकिन फिल्मों के गानों में उनकी आवाज का इस्तेमाल नहीं करते। इस दौरान उन्होंने आश्चचर्य जताते हुए कहा कि उन्हें इतना प्यार मिलने के बाद भी गाने नहीं मिलते। 
जान्हवी कपूर ने साझा किया 'देवरा' के गाने का बीटीएस वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
9 to 5 song singer Kumar Sanu is not getting chance to sing in Hindi movies despite having strong fan base
कुमार सानू-शैनन के - - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मशहूर गायक ने आगे कहा कि उन्होंने कई ऐसे शो में परफॉर्म किया है, जिसके सभी टिकट बिक गए। उनके पास अच्छी फैन फॉलोइंग है। अक्तूबर और नवंबर में और भी ज्यादा लाइव शो करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इसके बाद इंडस्ट्री के लोग उन्हें गाने के लिए संपर्क करेंगे, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो यह उनका दुर्भाग्य होगा। 
Naezy: क्या टी-सीरीज की फिल्म में नजर आने वाले हैं सना मकबूल और नैजी? रैपर बोले- 'धमाका होगा, तैयार रहो'

विज्ञापन
9 to 5 song singer Kumar Sanu is not getting chance to sing in Hindi movies despite having strong fan base
कुमार सानू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कुमार सानू ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक यादगार गाने दिए हैं। मेरा दिल भी कितना पागल है, तुझे देखा तो ये जाना सनम, दर्द करारा आदि कई मशहूर गाने उन्होंने गाए हैं। हाल में ही उन्होंने अपने करियर का पहला अंग्रेजी गाना गाया है। अपनी बेटियों के साथ उन्होंने हालिया रिलीज गाना ‘9 टू 5’ को आवाज दी है। उन्होंने अब तक आगे 28 से भी ज्यादा भाषाओं में गाने गाए हैं।
शादी के मंडप पर दिखे तुषार कपूर और प्रियंका चौधरी, जानें क्या है मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed