{"_id":"686b72976a4e9e141b029f77","slug":"aahana-kumra-not-getting-work-in-film-as-an-actress-not-she-started-as-producer-2025-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aahana Kumra: फिल्मों में तीन साल तक नहीं मिला काम तो अहाना ने उठाया ये कदम, कहा- 'अगर नाकाम हुई तो...'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aahana Kumra: फिल्मों में तीन साल तक नहीं मिला काम तो अहाना ने उठाया ये कदम, कहा- 'अगर नाकाम हुई तो...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:39 PM IST
सार
Aahana Kumra Become Producer: अभिनेत्री अहाना ने कहा 'प्रोड्यूसर हमें जो रोल दे रहे थे वह मेरे लिए काफी नहीं थे। महिलाओं के लिए बहुत सीमित रोल हैं और इसे पाने के लिए कई महिलाएं संघर्ष करती हैं।'
विज्ञापन
1 of 5
अहाना कुमरा
- फोटो : इंस्टाग्राम @aahanakumra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री अहाना कुमरा को फिल्मों में एक्टिंग का काम नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने पिछले साल फैसला किया कि वह प्रोडक्शन में कदम रखेंगी। उन्होंने कहा था कि उन्हें तीन वर्षों तक फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने अपने सपनों को सच करने के बारे में सोचा। अब उन्होंने अपना नया काम शुरू कर दिया है।
2 of 5
अहाना कुमरा
- फोटो : इंस्टाग्राम @aahanakumra
अहाना ने शुरू किया नया काम
अहाना कुमरा ने अपने साथी कास्टिंग डायरेक्टर अपूर्व सिंह राठौर के साथ मिलकर एक प्रोडक्शन कंपनी शुरू की जो पांडा फिल्म्स के साथ काम करेगी। अहाना ने अपनी कंपनी के जरिए एक म्यूजिक वीडियो शूट करना शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट में वह अभिनय नहीं करेंगी बल्कि वह इसका प्रोडक्शन करेंगी।
3 of 5
अहाना कुमरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अहाना के लिए काफी नहीं थे रोल
TOI ने अहाना कुमरा के हवाले से लिखा 'प्रोड्यूसर हमें जो रोल दे रहे थे वह मेरे लिए काफी नहीं थे। महिलाओं के लिए बहुत सीमित रोल हैं और इसे पाने के लिए कई महिलाएं संघर्ष करती हैं। अगर मैं नाकाम होती हूं, तो हो जाऊंगी, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। इसके बाद कुछ और करूंगी।'
खेल छोड़ने वालों में से नहीं हैं अहाना
अहाना ने कहा 'एक प्रोड्यूसर के तौर पर बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं। ऐसे में जब आप दूसरी तरफ होते हैं, तो आपको इनके बारे में पता नहीं होता है। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए कंफर्ट जोन से निकलने का सबसे अच्छा वक्त है। ऐसा वक्त भी आता है, जब आपको सख्ती से चुनना होता है, ऐसे में या तो आप खेल में बने रहें या फिर छोड़ दें। मैं छोड़ने वालों में से नहीं हूं। मैं उन में से हूं, जो खेल में बने रहना पसंद करती हैं। मैंने हमेशा शोहरत को पसंद किया है।'
विज्ञापन
5 of 5
अहाना कुमरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अहाना का काम
अहाना अपने प्रोजेक्ट में अभिनय नहीं कर रही हैं। इस पर उन्होंने कहा 'मैं ऐसी स्क्रिप्ट लिखने के खिलाफ नहीं हूं, जिसमें मैं एक अभिनेत्री के तौर पर काम करूं। हालांकि मैं फिल्हाल एक निर्माता के तौर पर अपना काम कर रही हूं।'
अहाना कुमरा ने 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का', 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' और 'इंडिया लॉकडाउन' में नजर आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।