{"_id":"686b68899655302f87074d6e","slug":"aap-jaisa-koi-based-on-loneliness-says-r-madhavan-and-fatima-sana-shaikh-2025-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aap Jaisa Koi: आर माधवन और फातिमा सना शेख ने बताई 'आप जैसा कोई' की कहानी, समाज की इस दिक्कत पर आधारित है फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aap Jaisa Koi: आर माधवन और फातिमा सना शेख ने बताई 'आप जैसा कोई' की कहानी, समाज की इस दिक्कत पर आधारित है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:56 AM IST
सार
Story of Aap Jaisa Koi: फिल्म 'आप जैसा कोई' में अहम किरदार निभाने वाले अदाकारों ने फिल्म की कहानी के बारे में बताया है।
विज्ञापन
1 of 5
फातिमा सना शेख, आर माधवन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता आर माधवन और फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'आप जैसा कोई' का प्रचार कर रहे हैं। दोनों ने फिल्म के बारे में बात की और बताया है कि इसकी कहानी किस तरह से असल जिंदगी के रिश्तों से जुड़ती है। फिल्म में आर माधवन ने एक संस्कृत प्रोफेसर की भूमिका निभाई है, तो वहीं फातिमा सना शेख ने फ्रेंच इंस्ट्रक्टर की भूमिका निभाई है। फिल्म में दो अलग-अलग बैकग्राउंड से आने वाले लोगों की कहानी दिखाई गई है।
2 of 5
आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अकेलेपन की दिक्कतों को दिखाती है फिल्म
एएनआई से बात करते हुए फिल्म के अदाकार आर माधवन ने कहा 'फिल्म 'आप जैसा कोई' में अकेलेपन से जुड़ी दिक्कतों को दिखाया गया है। आज कल के जमाने में जैसा कि हमने फिल्म में भी कहा है कि अकेलापन सबसे बड़ी बीमारी है।'
3 of 5
आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह है अकेलेपन की दवा
आर माधवन ने बताया 'सबकी भीड़ होते हुए, सोशल मीडिया होते हुए, आप रात को सोते हुए यही फील करते हो कि मेरे करीबी लोग मुझे और मेरे अकेलेपन को पसंद करते हैं। अकेलेपन के बारे में बात करते हुए हम इस फिल्म में कह रहे हैं कि अगर आप जैसा कोई हमारी जिंदगी में आ जाए तो हमारे अकेलेपन की दवा मिल जाए।'
दो अलग-अलग लोगों की प्यार की कहानी है
फिल्म के बारे में बात करते हुए फातिमा सना शेख ने कहा 'हमारे फिल्म के निर्देशक विवेक ने हमें बुलाया। उन्होंने हमसे कहा कि यह क्या है। इसके बाद उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट भेजी। स्क्रिप्ट बहुत अच्छी है। अगर आप ट्रेलर में देखेंगे तो इसमें बहुत खूबसूरत भावनाएं हैं। इसमें एक लड़का और एक लड़की है, जो एक दूसरे से प्यार करते हैं। दिक्कत यह है कि दोनों की अलग-अलग समस्याएं हैं। इससे भी अच्छी बात यह है कि मुझे मैडी के साथ पहली बार काम करने का मौका मिला। मैं इस मौके को गवांना नहीं चाहती थी।'
विज्ञापन
5 of 5
आप जैसा कोई
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म 'आप जैसा कोई' एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें आर माधवन और फातिमा सना शेख अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। करण जौहर इसके निर्माता हैं। यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।