कॉलेज लाइफ और एजुकेशन सिस्टम पर चोट करने वाली फिल्म '3 इडियट्स' रिलीज के 15 साल भी लोगों को काफी पसंद आती है। फिल्म के हर एक किरदार ने अपने अभिनय का प्रभाव अपने प्रशंसकों पर बखूबी छोड़ा था। कई लोग फिल्म के सीक्वल की भी डिमांड कर रहे हैं। अब हाल ही में, आमिर खान की फिल्म में 'चतुर' की भूमिका निभाने वाले ओमी वैद्य ने बताया है कि उन्होंने फिल्म के लिए चतुर का ऑडिशन नहीं दिया था। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
3 Idiots: 3 इडियट्स में 'चतुर' नहीं बल्कि इस रोल के लिए ऑडिशन देने आए थे ओमी वैद्य, फिर ऐसे पलटी कहानी
अब हाल ही में, आमिर खान की फिल्म में 'चतुर' की भूमिका निभाने वाले ओमी वैद्य ने बताया है कि उन्होंने फिल्म के लिए चतुर का ऑडिशन नहीं दिया था। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड पर नहीं दिया ध्यान
हाल ही में, इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक साक्षात्कार में ओमी वैद्य ने बताया कि उन्होंने भारत से ज्यादा हमेशा अमेरिकी प्रोजेक्ट पर ही ध्यान दिया है। बॉलीवुड में आने को लेकर उन्होंने कुछ खास ध्यान नहीं दिया। इसलिए कुछ प्रोजेक्ट्स में काम करने के बाद उन्होंने फिर से हॉलीवुड का ही रुख किया। हालांकि, उनकी एक भूमिका ने भारत में उन्हें वो लोकप्रियता दी, जिसका सपना कई बड़े कलाकार करते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Christmas Celebration: सितारों ने कुछ इस अंदाज में मनाया क्रिसमस, सुहाना से लेकर अवनीत तक का दिखा अलग अंदाज
3 इडियट्स की कास्टिंग को लेकर किया दिलचस्प खुलासा
3 इडियट्स में अपनी कास्टिंग के बारे में बताते हुए ओमी वैद्य ने कहा, 'मैं जब फिल्म का ऑडिशन देने के लिए गया तो उन्होंने मुझे राजू रस्तोगी के डायलॉग दिए थे। मैं वहां पर चार घंटे तक बैठा रहा और लगातार डायलॉग बोलने का प्रयास करता रहा। बाद में कास्टिंग डायरेक्टर ने बताया कि वह ठीक से हिंदी नहीं पाते हैं, जिसके कारण यह थोड़ा मुश्किल हो जा रहा है। ऑडिशन को समय देने के लिए उनका धन्यवाद भी किया।'
यह खबर भी पढ़ें:Kalliroi Tziafeta: सरहदों को तोड़ती हिंदी सिनेमा की सच्ची प्रेम कहानी, मिले बिछड़े फिर एक हो गए गुलशन और काली
हिरानी ने दी थी यह सलाह
बाद में उन्होंने फिर से ऑडिशन दिया। इस ऑडिशन के बाद राजू हिरानी ने उन्हें बुलाया और सलाह दी कि वे अपनी हिंदी में और सुधार न करें, क्योंकि वे चाहते थे कि उनके किरदार इसी तरह से हिंदी बोले।
कई तरह के करने पड़े थे बदलाव
अभिनेता ने बताया कि चुनौतियों के बावजूद, उन्हें 3 इडियट्स पर काम करने में बहुत मजा आया । उन्हें कई तरह के बदलाव करने पड़े, जिसमें वजन घटाना और बढ़ाना, बूढ़ा दिखने के लिए सिर मुंडवाना और बहुत कुछ शामिल था।