आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म 'महाराज' 14 जून को रिलीज होनी थी। लेकिन, गुजरात हाईकोर्ट ने इसकी रिलीज रोक दी। फिल्म को लेकर बवाल और विवाद चल रहे थे। इस बीच यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है। जुनैद खान की 'महाराज' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। गुजरात हाईकोर्ट ने रिलीज पर लगी रोक हटाते हुए कहा है कि फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।
Maharaj: विवादों का निपटारा होते ही रिलीज हुई आमिर खान के बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म महाराज, इस ओटीटी पर देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह फिल्म 1862 के मानहानि के एक मामले पर आधारित है, जिसे ‘महाराज लिबेल केस’ के नाम से जाना जाता है। यह मानहानि का केस गुजरात के लेखक, कवि, पत्रकार और समाजसुधारक करसनदास मूलजी पर हुआ था। जुनैद खान इस फिल्म में करसनदास की भूमिका में हैं।
Bollywood Celebs: बचपन में बड़े सितारों के साथ काम कर चुके हैं ये कलाकार, अब कोई निर्देशक भी है और लेखक भी
हिंदू धर्म के वैष्णव संप्रदाय पुष्टिमार्ग के कुछ सदस्यों ने नेटफ्लिक्स पर इसकी रिलीज के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसमें दावा किया गया था कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। न्यायमूर्ति संगीता विशेन ने 13 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी थी।
Anurag Kashyap: अभय देओल से अनबन पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहेंगे’
आज शुक्रवार 21 जून को अपने आदेश में न्यायाधीश ने कहा कि फिल्म को सीबीएफसी द्वारा प्रमाणित किया गया है और यह संप्रदाय को निशाना नहीं बनाती है। इस फिल्म का निर्देशन हिचकी फेम सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है। विपुल मेहता और स्नेहा देसाई द्वारा फिल्म की कहानी लिखी गई है। इसमें जयदीप अहलावत, शारवरी और शालिनी पांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Mr Bean: कॉमेडी किरदार 'मिस्टर बीन' के फैंस को बनिजय राइट्स का बड़ा तोहफा, लॉन्च किया पहला मुफ्त फास्ट चैनल