सब्सक्राइब करें

OTT This Week: 'आप जैसा कोई' से 'स्पेशल ऑप्स 2' तक, इस हफ्ते OTT पर मनोरंजन का छौंका लगाएंगी ये फिल्में-सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 07 Jul 2025 06:14 AM IST
सार

OTT Release This Week: सिनेमाघरों में बड़े-बड़े सितारों की फिल्में लगी हुई हैं। मगर, घर बैठे ओटीटी पर फिल्में देखने के शौकीन के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी ढेरों ऑप्शन हैं। इस हफ्ते ये फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। 

विज्ञापन
Aap Jaisa Koi Narivetta Special Ops 2 Moonwalk these Movie And series Will Release on OTT This Week
OTT This Week - फोटो : सोशल मीडिया

जुलाई का पहले सप्ताह मनोरंजन के लिहाज से शानदार रहा। ओटीटी पर मजेदार फिल्में और सीरीज रिलीज हुईं। यह सिलसिला दूसरे सप्ताह भी बरकरार रहने वाला है। सावन के महीने में फिल्मों और सीरीज की डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बहार होने वाली है। अगर आपका थिएटर जाने का मन नहीं है तो आप घर बैठे OTT पर ही एंटरटेनमेंट का डोज ले सकते हैं। ये है इस सप्ताह रिलीज होने वाली सीरीज-फिल्मों की लिस्ट

Trending Videos
Aap Jaisa Koi Narivetta Special Ops 2 Moonwalk these Movie And series Will Release on OTT This Week
मूनवॉक - फोटो : सोशल मीडिया

'मूनवॉक'
यह मलयालम फिल्म इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। तारीख है 08 जुलाई। यह फिल्म इस साल मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। विनोद एके ने फिल्म का निर्देशन किया है। यह किशोर उम्र के दोस्तों के एक ग्रुप पर आधारित है। फिल्म डांस की थीम पर बनी है। इसे जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aap Jaisa Koi Narivetta Special Ops 2 Moonwalk these Movie And series Will Release on OTT This Week
'जियाम' - फोटो : सोशल मीडिया

'जियाम'
यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे 9 जुलाई से देखा जा सकेगा। यह एक थाई जॉम्बी-एक्शन हॉरर फिल्म है। एक्शन फिल्मों के शौकीनों को यह जरूर पसंद आएगी। इसकी कहानी सिंग के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो पेशे से मॉय थाई फाइटर है। लीड रोल मार्क प्रिन सुपरट ने अदा किया है।

Aap Jaisa Koi Narivetta Special Ops 2 Moonwalk these Movie And series Will Release on OTT This Week
आप जैसा कोई - फोटो : इंस्टाग्राम

'आप जैसा कोई'
अब बात करतें हैं इस हफ्ते की सबसे स्पेशल फिल्म की। आर माधवन और फातिमा सना शेख अभिनीत फिल्म 'आप जैसा कोई' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसे 11 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
Aap Jaisa Koi Narivetta Special Ops 2 Moonwalk these Movie And series Will Release on OTT This Week
सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@kaykaymenon02

'स्पेशल ऑप्स 2'
चर्चित सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' का दूसरा सीजन इसी हफ्ते रिलीज होने जा रहा है। के के मेनन हिम्मत सिंह के रूप में वापसी कर रहे हैं। 11 जुलाई से 'स्पेशल ऑप्स 2' जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

Uorfi: बनारसी साड़ी में बेहद गॉर्जियस दिखीं उर्फी जावेद, यूजर्स हुए हैरान; सेलेब्स ने किए मजेदार कमेंट्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed