'आशिकी' फेम अनु अग्रवाल उस समय नेशनल क्रश बन गई थीं, जब पॉप कल्चर डिक्शनरी में भी यह शब्द नहीं आया था। अपने पहले रोमांटिक ड्रामा आशिकी से अनु अग्रवाल इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम बन गई थीं। हालांकि, एक दुर्घटना ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल के रख दी थी। अनु इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने साल 2022 में रणवीर सिंह के फोटोशूट पर कमेंट किया है, जिसे लेकर उस समय काफी बवाल मचा था। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
Annu Aggarwal: 'एक कलाकार को साहसी होना चाहिए', फिल्म में टॉपलेस सीन देने पर बोलीं 'आशिकी' फेम अनु अग्रवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, बॉलीवुड बबल के साथ एक साक्षात्कार में अभिनेत्री अनु अग्रवाल से रणवीर के फोटोशूट के बारे में पूछा गया, इस पर उन्होंने एक फिल्म में अपने टॉपलेस सीन के बारे में भी बात की और बताया कि यह कोई बड़ी बात नहीं थी। साल 1994 की शॉर्ट फिल्म द क्लाउड डोर में टॉपलेस सीन के बारे में पूछे जाने पर अनु अग्रवाल ने कहा, "जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी, तो यह सीन स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। जब शूटिंग के दौरान बोल्ड सीन करने के लिए कहा गया, तो मैंने मना कर दिया। मैं चौंक गई, मैंने कहा 'तुम्हारा क्या मतलब है?' मुद्दा सीन का नहीं था, या यह कि मैं इसे नहीं कर सकती थी, मुद्दा यह था कि यह कभी भी स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था और मुझे पहले इसकी जानकारी नहीं दी गई थी।"
अभिनेत्री ने आगे बताया शूटिंग खत्म होने के एक महीने बाद, "मैंने सीन को मना करने के लिए खुद से सवाल करना शुरू कर दिया। तब मैंने सोचा यह गलत था, उन्हें मुझे स्क्रिप्ट ऑफर करते समय सूचित करना चाहिए था'।"
अनु ने कहा, "सार्वजनिक रूप से टॉपलेस होना हर कोई नहीं करता है, यह एक अलग बात है... आखिरकार हमने टॉपलेस सीन शूट किया, लेकिन मुझे बहुत बुरा लगा कि यह सब कैसे हुआ क्योंकि लोगों में नैतिकता की कमी है। हम फिल्मों में लोगों को एक-दूसरे को मारते, एक-दूसरे से नफरत करते दिखा सकते हैं तो फिर इसके बारे में बात क्यों नहीं करते हैं।"
पेपर मैगजीन के लिए रणवीर के बोल्ड फोटोशूट के बारे में पूछे जाने पर अनु ने कहा, "मुझे लगता है कि यह सब अच्छा है। एक अभिनेता को साहसी होना चाहिए। मुझे लगता है कि जब हम ऐसी चीजें करते हैं तो हम कलाकार के रूप में अपनी बाधाओं को पार कर जाते हैं।"
Payal Malik: पति अरमान मलिक के साथ रोमांटिक तस्वीर साझा करने पर ट्रोल हुईं पायल, यूजर बोले- 'अब तलाक कहां गया'