बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘असुर 2’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। असुर की सफलता के बाद दर्शक ‘असुर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो फाइनली जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है। ‘असुर’ के दूसरे पार्ट को देखने के बाद अब दर्शक इसके तीसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच वेब सीरीज में ‘असुर’ का किरदार निभाने वाले अभिषेक चौहान ने अरशद संग काम करने का अपना अनुभव साझा किया है।
Abhishek: 'इतने बड़े स्टार के साथ काम करना सम्मान की बात है', अरशद संग स्क्रीन साझा करने पर बोले असुर के शुभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, द टाइम्स ऑफ इंडिया से एक इंटरव्यू में अभिषेक से पूछा गया कि उन्होंने इस वेब सीरीज के लिए कैसे तैयारी की थी। इसपर अभिनेता ने कहा, ‘मैंने महामारी के दौरान इसके लिए तैयारी की है। मैंने 'रश्मिरथी' जैसी किताबें भी पढ़ी थी और इसके अलावा मुझे ऋषिकेश से कुछ किताबें मिली थीं, जिनमें भगवद गीता की विचारधारा पर सवाल उठाए गए हैं और उसी में उसका जवाब भी मिला। वहां से मुझे कुछ गहराई मिली, लेकिन इसके अलावा मुझे निर्देशक ओनी सेन और इसे लिखने वाले गौरव शुक्ला से प्रमुख इनपुट मिले। कमोबेश जो कुछ भी सामने आया वह उन्हीं के निर्देशन के कारण था।’
Priyamani: 'वह मेरे जीवन का सबसे खास पल था', चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख के साथ काम करने पर बोलीं प्रियामणि
आगे अभिनेता से पूछा गया कि ‘शुभ’ के किरदार को पर्दे पर दिखाने के लिए किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसका जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, ‘मैंने इसे तब देखा जब असुर भाग एक आया। जब मैं दूसरा सीजन करने जा रहा था तो मैंने एक ऑडिशन दिया और फिर आखिरकार यह निर्णय लिया गया कि मैं यह भूमिका कर रहा हूं। एक दर्शक के रूप में मैंने यह समझने के लिए इसे दोबारा देखा कि यह किस तरह का चरित्र है, उसे किस तरह की चीजें पसंद हैं, उसे क्या पसंद नहीं है।’
Mahesh Babu: गोल्ड रेंज रोवर के मालिक बने महेश बाबू, कार की कीमत जान उड़ जाएंगे होश
इंटरव्यू में आगे अभिषेक ने अरशद के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, ‘यह बहुत अच्छा था, क्योंकि मैं उनकी फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं। इतने बड़े स्टार का आपके साथ काम करना सम्मान की बात है। मैं उनके काम का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं, चाहे उन्होंने अब तक कुछ भी किया हो। मुझे फिल्मों में उनका अभिनय काफी पसंद आता है।’
Jr NTR: जूनियर एनटीआर ने पूरा किया 'देवरा' का एक और शेड्यूल, फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं अभिनेता
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक ‘असुर 2’ की सफलता के बाद अब क्यूबिकल्स के तीसरे सीजन में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा अभिनेता ने बहुत हुआ सम्मान, अनदेखी और क्यूबिकल्स जैसे शो करके दर्शकों का मनोरंजन किया है।