फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Death Anniversary: माइकल जैक्सन के जूतों में छिपा था उनकी कामयाबी का राज? ऐसे बने थे 'किंग ऑफ पॉप'

Sun, 25 Jun 2023 09:29 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 25 Jun 2023 09:29 AM IST
सार

'किंग ऑफ पॉप' यानी माइकल जैक्सन अपने 45 डिग्री टिल्ट डांस मूव के लिए जाने जाते थे। हालांकि, यह वह कैसे कर लेते थे, आइए जान लेते हैं। 

 

विज्ञापन
Michael Jackson Death Anniversary know king of pop career popular music album struggle and lesser known facts
माइकल जैक्सन - फोटो : अमर उजाला

दुनिया में फैले तमाम पॉप सिंगर्स के बीच से निकलकर 'किंग ऑफ पॉप' बने माइकल जैक्सन आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके चाहने वाले अब भी दुनिया के हर एक कोने में मौजूद हैं, जिन्होंने उन्हें अमर रखा हुआ है। अमेरिकन सिंगर-डांसर-सॉन्ग राइटर माइकल जैक्सन एक सुपरस्टार थे, जिन्होंने गायकी के साथ-साथ अपने डांस से भी दुनियाभर में अपनी एक अलग छाप छोड़ी। हालांकि, महज 50 की उम्र में माइकल का दिल का दौरा पड़ने की वजह से 25 जून 2009 को निधन हो गया। इस खबर से हर कोई सतके में आ गया था। आइए आज पॉप स्टार की पुण्यतिथि पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम और अनकहे पहलूओं पर गौर फरमा लेते हैं-

Michael Jackson Death Anniversary know king of pop career popular music album struggle and lesser known facts
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

माइकल जैक्सन का जन्म 29 अगस्त, 1958 को अमेरिका के इंडियाना प्रांत के गैरी शहर में हुआ था। बचपन से ही म्यूजिक में रुचि रखने वाले माइकल अपने भाई के पॉप बैंड ‘जैक्सन फाइव’ का हिस्सा बने थे। जैसे-जैसे बैंड की पॉपुलैरिटी में बढ़ोतरी हुई, लोग माइकल को भी ज्यादा प्यार करने लगे। माइकल जैक्सन का पहला एल्बम वर्ष 1982 में रिलीज हुआ, जिसका नाम ‘थ्रिलर’ था। इस एल्बम ने रिकॉर्डतोड़ कमाई दर्ज की। इसके बाद माइकल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

Michael Jackson Death Anniversary know king of pop career popular music album struggle and lesser known facts
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

माइकल जैक्सन के डांस की दुनिया दीवानी थी। 'किंग ऑफ पॉप' ने म्यूजिक वीडियो 'स्मूथ क्रिमिनल' में अपने डांस मूव्स से हर किसी को चौंका दिया था। माइकल ने इसमें 45 डिग्री टिल्ट डांस मूव किया था। साइंटिस्ट के बीच भी इसे लेकर चर्चा छिड़ गई कि आखिर माइकल ऐसा कैसे कर पाते थे। वहीं, न्यूरो सर्जन की टीम ने शोध कर पता लगाया कि माइकल के इस डांस मूव का राज उनके जूतों में छिपा था। माइकल के जूते उन्हें बेहतरीन डांस मूव्स करने में काफी सपोर्ट करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Michael Jackson Death Anniversary know king of pop career popular music album struggle and lesser known facts
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

माइकल जैक्सन को अपनी बॉडी और जिंदगी दोनों से बेहद प्यार था। पॉप स्टार अक्सर खुद को लेकर तरह-तरह से एक्सपेरिमेंट किया करते थे। 50 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह देने वाले माइकल 150 वर्ष तक जीने की लालसा रखते थे। इसी को लेकर वह ऑक्सीजन चैंबर में सोया करते थे। माइकल ने बताया था कि इससे न सिर्फ आपकी बॉडी अच्छी रहती है बल्कि आपकी उम्र भी बढ़ जाती है। वहीं, माइकल ने अपने लुक और स्किन में बदलाव करने के लिए कई दफा प्लास्टिक सर्जरी कराई थी, जिसके लिए वह खासा चर्चाओं में रहे थे। 

विज्ञापन
Michael Jackson Death Anniversary know king of pop career popular music album struggle and lesser known facts
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

माइकल जैक्सन ने अपनी लंबी उम्र के लिए 12 डॉक्टर्स की एक टीम रखी थी, जो हर वक्त उनके साथ रहती थी। उन्होंने योग करने के लिए 15 ट्रेनर की टीम अलग से रखी थी। साथ ही वह किसी से भी मिलने से पहले मास्क और दस्ताना लगाना नहीं भूलते थे। माइकल जैक्सन को लेकर कहा जाता है कि उनकी मौत ड्रग्स ओवरडोज के कारण हुई थी। वहीं, कुछ रिपोर्ट में उनकी सर्जरी को भी उनकी मौत का एक कारण बताया गया। हालांकि, पॉप स्टार के अचानक निधन पर तरह-तरह के सवाल भी खड़े हुए। माइकल के घरवालों ने उनकी मौत को हत्या बताया जिसकी वजह से उनकी बॉडी का दो बार पोस्टपमार्टम कराया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed