तुनिशा शर्मा सुसाइड केस के बाद शीजान खान को अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। हालांकि, अभिनेता ने अपनी जिंदगी की गाड़ी को दोबारा पटरी पर लाने की पूरी कोशिश की है। शो ‘अली बाबा’ से हाथ धोने के बाद शीजान खतरों के खिलाड़ी शो का हिस्सा बने, जहां पर दर्शकों ने अभिनेता के गेम को काफी पसंद भी किया। अब हाल ही में, अभिषेक निगम ने खुलासा किया है कि शीजान खान ने उन्हें कॉल किया था, जब उन्होंने एक्टर को रिप्लेस कर दिया था।
Sheezan Khan: 'अली बाबा' से रिप्लेस किए जाने पर शीजान ने अभिषेक से कही थी यह बड़ी बात, अभिनेता ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक निगम ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि तुनिशा केस में शीजान के जेल जाने के बाद अली बाबा के मेकर्स ने अभिनेता को शो से निकाल दिया था और काफी समय से वह शो के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहे थे। मेकर्स ने मुझ से कॉन्टेक्ट किया और मैंने हामी भर दी । हालांकि, मुझे इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि इसका शीजान पर क्या असर पड़ेगा।
Gadar 2: 'गदर 2' का नया मोशन पोस्टर रिलीज, दमदार लुक में नजर आए सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा
अभिषेक निगम ने आगे बताया कि टेलीविजन शो में बतौर हीरो उन्हें एक बड़ा लॉन्च देने के लिए वह निर्माताओं के आभारी हैं। अभिनेता ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मेरे लिए कुछ भी मायने नहीं रखता था, लेकिन मेरे मन में यह चल रहा था कि शीजान इस बात को कैसे लेगा। उन्हें पुष्टि की जरूरत थी, क्योंकि मैं उन्हें लंबे समय से जानता था।’
Alia Bhatt: फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखेंगी राहा कपूर? आलिया ने बताया बेटी का करियर प्लान
अभिषेक ने बताया कि अली बाबा साइन करने के बाद उनके पास शीजान का एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। अभिषेक ने कहा, ‘मैंने फोन उठाया तो सामने से आवाज आई 'हेलो अभिषेक' मैंने पूछा 'कौन बोल रहा है।' उन्होंने कहा, शीजान। इसके बाद मैंने उनका हालचाल पूछा। बात करते हुए शीजान ने आगे कहा कि मैं सिर्फ आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं बहुत आभारी हूं कि आपने इस शो को आगे बढ़ाया।'
Kalki 2898 AD: 'अगर आपके पास सुपरमैन है तो हमारे पास हनुमान', जानें नाग अश्विन ने क्यों कही यह बात
अभिषेक ने यह भी बताया कि शीजान से यह सुनना उन्हें काफी हौसला दे गया और इसके बाद उन्होंने शो में अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए पूरी मेहनत की। इसके बाद अभिनेता को ऑडियंस से सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिलने लगी तो उन्हें काफी हिम्मत मिली।