Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Accident or Conspiracy Godhra Godhra teaser out Starring Ranvir Shorey Manoj Joshi directed by M K Shivaaksh
{"_id":"65bca407ce639498f70ea31d","slug":"accident-or-conspiracy-godhra-godhra-teaser-out-starring-ranvir-shorey-manoj-joshi-directed-by-m-k-shivaaksh-2024-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Godhra teaser: 22 साल बाद बड़े पर्दे पर दिखेगी गुजरात दंगों की कहानी, जारी हुआ 'गोधरा' का दमदार टीजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Godhra teaser: 22 साल बाद बड़े पर्दे पर दिखेगी गुजरात दंगों की कहानी, जारी हुआ 'गोधरा' का दमदार टीजर
साल 2002 में गुजरात के गोधरा कांड ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया। इस घटना की पृष्ठभूमि पर अब तक 'चांद बुझ गया, 'परजानिया', 'फिराक' जैसी फिल्में और डाक्यूमेंट्री फिल्में बन चुकी है। इस घटना के 22 साल के बाद अब फिल्म 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' का निर्माण हुआ है जिसका टीजर आज लांच हुआ है।
2 of 4
गोधरा कांड
- फोटो : self
आज भी दर्शकों को साल 2002 बहुत अच्छे से याद होगा। गुजरात के इस दुखद घटना के पीड़ितों की रियल कहानी बड़े पर्दे पर 1 मार्च 2024 को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर शौरी, पंकज जोशी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं। एक्सीडेंट ओर कॉन्सपिरेसीः गोधरा’ न्याय के लिए पीड़ितों की लड़ाई की जर्नी को दिखाती है।
3 of 4
गोधरा कांड
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में रणवीर शौरी ने एक वकील का किरदार निभाया है, जो गोधरा ट्रेन अग्निकांड के पीड़ितों की तरफ से पूरी शिद्दत से लड़ते हुए दिखाई देते हैं। फिल्म को एमके शिवाक्ष ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि फिल्म की कहानी साल 2002 की 27 फरवरी को गोधरा से अहमदाबाद जा रही साबरमति एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग में 59 लोगों की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना को गुजरात दंगों के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गोधरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि फिल्म का टीजर बहुत पहले ही आ गया था, लेकिन ‘द केरल स्टोरी’ के शोर के बीच इसकी ज्यादा चर्चा नहीं हो पाई थी। सोशल मीडिया पर फैंस टीजर की खूब सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सच्ची घटनाओं पर फिल्म जरूर बननी चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, इ'न दंगों को घटना का नाम देने की कोशिश की गई है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'खुशी है कि बॉलीवुड अब इन घटनाओं पर फिल्म बना रहा है। लोगों को सारी बातें पता होनी चाहिए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।