फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satish Kaushik: कैलेंडर के किरदार से पलटी थी सतीश कौशिक की किस्मत, दर्शकों के लिए बन गए थे चहेते कलाकार

Sat, 13 Apr 2024 08:07 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 08:07 AM IST
विज्ञापन
Actor and Director Satish Kaushik Birth Anniversary know about veteran artist film journey and life
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और जाने-माने निर्माता और निर्देशक सतीश कौशिक की आज 67वीं बर्थ एनिवर्सरी है। सतीश ने अपने अभिनय और निर्देशन से दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई। स्क्रीन पर उनकी मौजदूगी किसी भी सीन को मजेदार बनाने के लिए काफी होता था। अपने करियर में सतीश ने कई यादगार भूमिकाएं निभाई और कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया। चलिए आपको अभिनेता फिल्मी सफर के बारे में बताते हैं।


 

Actor and Director Satish Kaushik Birth Anniversary know about veteran artist film journey and life
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में हुआ था। सतीश बचपन से ही फिल्में देखने शौकीन थे। उस जमाने के मशहूर अभिनेता महमूद उनके पसंदीदा अभिनेताओं में से एक थे। एक साक्षात्कार में सतीश ने बताया था कि वे महमूद के सीन की घर में प्रैक्टिस किया करते थे।
 

Actor and Director Satish Kaushik Birth Anniversary know about veteran artist film journey and life
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

बचपन में ही सतीश कौशिक के पिता नौकरी की वजह से दिल्ली शिफ्ट हो गए, जहां उनकी सारी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में ही हुई। दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद सतीश ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया और पढ़ाई पूरी करने के बाद वे मुंबई पहुंचे गए। मुंबई पहुंचने के बाद सतीश कौशिक का सफर संघर्षों से भरा रहा। इस बीच उन्हें शेखर कपूर को असिस्ट करने का मौका मिला। फिल्म 'मासूम' में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor and Director Satish Kaushik Birth Anniversary know about veteran artist film journey and life
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन सतीश कौशिक को असली पहचान साल 1987 में अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में 'कैलेंडर' के किरदार से मिली। फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'राम-लखन' और 'साजन चले ससुराल' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में सतीश के किरदार लोग आज भी याद करते हैं।
Katrina Kaif: इस हिट गाने की शूटिंग में मच गया था बवाल, कैटरीना कैफ को देखने आ गए थे सात हजार से ज्यादा लोग

विज्ञापन
Actor and Director Satish Kaushik Birth Anniversary know about veteran artist film journey and life
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

सतीश कौशिक ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। इसके साथ ही उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया। बतौर निर्देशक सतीश की पहली फिल्म 'रूप की रानी चोरो का राजा' थी। सतीश के निर्देशन में बनी पहली हिट फिल्म सलमान खान के साथ 'तेरे नाम' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। सतीश लगातार फिल्मों में सक्रिय रहे। बीते साल हार्ट अटैक से सतीश कौशिक का निधन हो गया। आज सतीश के चाहने वाले उन्हें याद कर रहे हैं।
Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने शेयर किया हेमा मालिनी का 20 साल पुराना वीडियो, बोलीं- जो लोग मजाक....

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed