फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indira Tiwari: मां ने मुझे अकेले पाला, मैं एक मां का दर्द समझती हूं, ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ में मेरा किरदार...

Mon, 11 Mar 2024 09:30 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Mon, 11 Mar 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
Actor Indira Tiwari speaks about her role in the movie Bastar The Naxal Story at Vande Veeram Song Launch
इंदिरा तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले दमदार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म ‘सीरियस मेन’ में और फिर उसके बाद बीते साल की नंबर वन हीरोइन आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में अपनी जबर्दस्त अभिनय क्षमता का प्रदर्शन कर चुकी अभिनेत्री इंदिरा तिवारी अपनी अगली फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ के सोमवार को रिलीज हुए गाने वंदे वीरम में बहुत ही मार्मिक चरित्र निभाते नजर आईं। इस गाने की मुंबई के मुकेश पटेल ऑडिटोरियम में हुई लॉन्चिंग के मौके पर इंदिरा ने फिल्म में अपने किरदार रत्ना कश्यप को लेकर पूछे गए ‘अमर उजाला’ के सवालों पर खुलकर जवाब दिए।

Actor Indira Tiwari speaks about her role in the movie Bastar The Naxal Story at Vande Veeram Song Launch
इंदिरा तिवारी, अदा शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ये पूछे जाने पर कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, दिल्ली में बिताया समय उन्हें फिल्मों में अभिनय करने में कितनी मदद कर रहा है? इंदिरा तिवारी ने कहा, ‘राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में हमें अभिनय की प्रक्रिया को आत्मसात करना सिखाया जाता है। ये सिखाया जाता है कि किसी किरदार की रूह को कैसे अपने शरीर में उतारा जाए और फिर कैसे उसे दर्शकों के सामने जिया जाए। लेकिन, रंगमंच से मेरा नाता उससे पहले भी रहा है। मैं भोपाल के मंचों पर बचपन से अभिनय करती आई हूं और अभिनय अब मेरी जीवनशैली बन चुका है।’
Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक के साथ 'भूल भुलैया 3' के शूट में शामिल हुईं विद्या-तृप्ति, सेट से साझा किया वीडियो

Actor Indira Tiwari speaks about her role in the movie Bastar The Naxal Story at Vande Veeram Song Launch
इंदिरा तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंदिरा तिवारी को फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ के निर्माता विपुल शाह और निर्देशक सुदीप्तो सेन ने फिल्म के गाने वंदे वीरम की लॉन्चिंग पर पहली बार मुंबई मीडिया के सामने सार्वजनिक रूप से पेश किया। संयोगवश इंदिरा की ये मुंबई में पहली प्रेस कांफ्रेंस भी रही। उनकी पहली फिल्म ‘सीरियस मेन’ कोरोना संक्रमण काल के दौरान रिलीज हुई और दूसरी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में सारी लाइमलाइट आलिया भट्ट पर ही रही। हालांकि, इंदिरा तिवारी का कहना है कि उन्हें लाइमलाइट में रहने से ज्यादा अपने किरदारों के जरिये लोगों के सामने आना अच्छा लगता है।
Lahore 1947: 'लाहौर 1947' में पिता सनी संग धमाल मचाएंगे करण देओल, निर्माता आमिर खान ने की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Indira Tiwari speaks about her role in the movie Bastar The Naxal Story at Vande Veeram Song Launch
'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' की कास्ट और क्रू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंदिरा तिवारी की परवरिश उनकी मां डॉली तिवारी ने अकेले अपने बूते की है। इंदिरा कहती हैं, ‘मेरी मां ने एकल अभिभावक के तौर पर हमारी जिस तरह परवरिश की है, उसने मुझे एक मजबूत इंसान बनाने में बहुत मदद की है। मैं बचपन से उन्हें हालात से लड़ते और उन पर जीत हासिल करते देखती रही हूं। वह ऐसी महिला हैं जो किसी भी बेटी के लिए आदर्श हो सकती हैं। उनकी जिंदगी की चुनौतियों से जूझने की क्षमताओं ने मुझे भी जीवन में बहुत मदद की है।’
Bastar: शहीद जवानों के परिजन की मौजूदगी में जारी हुआ 'बस्तर' का पहला गाना 'वंदे वीरम', दृश्यों ने आखें की नम

विज्ञापन
Actor Indira Tiwari speaks about her role in the movie Bastar The Naxal Story at Vande Veeram Song Launch
'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' की कास्ट और क्रू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

और, फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ में एक मां का किरदार निभाने में क्या उन्हें अपनी मां के इस जीवट से भी मदद मिली? ये पूछे जाने पर इंदिरा बताती हैं, ‘फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ की कहानी देश की उन तमाम मांओं की भी कहानी है जिनसे उनके बेटे उनसे छीन लिए गए। हर मां की कोख में जब बच्चा होता है तो वह सोचती है कि मेरा बेटा बड़ा होकर क्या बनेगा, कैसे वह अपने देश की सेवा करेगा, लेकिन उन मांओं की सोचिए, जिनके बेटे छीन लिए गए। वे तो ये भी नहीं समझ पातीं कि उनका बेटा किन हालात में होगा? ऐसी हर मां के जीवट ने मुझे इस फिल्म में रत्ना कश्यप का मेरा किरदार करने में मदद की है।’
Sunny Deol: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री की तैयारी में हैं सनी, बोले- फिल्मों से अलग कुछ नया करना चाहता हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed