फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Elections: मनोज बाजपेयी ने दोहराया, मैं कहीं से चुनाव नहीं लड़ने वाला, इस मोड़ पर राजनीति में जाना..

Thu, 04 Apr 2024 09:49 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Thu, 04 Apr 2024 09:49 AM IST
विज्ञापन
Actor Manoj Bajpayee categorically denies taking part in moksha elections says full focus on acting silence 2
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते साल अपनी बेहतरीन फिल्मों ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’, ‘जोरम’ और ‘गुलमोहर’ के जरिये अपनी अदाकारी की कुछ और लंबी लकीरें खींचने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी इस साल की शुरुआत फिल्म ‘साइलेंस 2’ से करने जा रहे हैं। फिल्म के सिलसिले में हुई एक मुलाकात के दौरान मनोज बाजपेयी इस बात से खासे व्यथित दिखे कि उनके बार बार मना करने के बावजूद मीडिया का एक हिस्सा उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाने पर डटा हुआ है। मनोज बाजपेयी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘मैं कहीं से भी किसी भी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने नहीं जा रहा और इस बारे में जो भी खबरें आ रही हैं, वह शरारतन फैलाई गई अफवाहें हैं।’

Actor Manoj Bajpayee categorically denies taking part in moksha elections says full focus on acting silence 2
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

30 साल, सौ फिल्में और...

फिल्म ‘भैयाजी’ के टीजर की चर्चाओं के बीच मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘साइलेंस 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। अपनी अभिनय यात्रा के तीन दशक पूरे कर चुके मनोज की फिल्म ‘भैयाजी’ उनके करियर की 100वीं फिल्म है। और अपनी 99वीं फिल्म के प्रचार के लिए मनोज अपनी साथी कलाकार प्राची देसाई के साथ बुधवार को एक ही दिन में दर्जनों इंटरव्यू करते दिखे। देर शाम तक पूरी तरह पस्त हो चुके मनोज में इतनी ऊर्जा भी शेष नहीं दिखी कि वह अपनी कुर्सी से उठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर सकें।

Actor Manoj Bajpayee categorically denies taking part in moksha elections says full focus on acting silence 2
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास

अगले महीने 55 साल के होने जा रहे मनोज बाजपेयी इन दिनों ओटीटी के बड़े स्टार हैं और तमाम निर्माता उनकी मुंह मांगी कीमत पर उन्हें अपनी फिल्मों व वेब सीरीज में साइन करने को भी तैयार हैं। लेकिन, कोरोना काल में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘साइलेंस’ की सीक्वल ‘साइलेंस 2’ को वह दर्शकों की मांग पर बनाई गई फिल्म मानते हैं। एक मूक इंसान की गवाही को अपना डीएनए बनाती इस फिल्म फ्रेंचाइजी में पुलिस अफसरों के आपस में प्रोटोकॉल न मानने को मनोज एक आम बात मानते हैं। इन दिनों मनोज बाजपेयी लोकसभा चुनावों पर करीब से नजर रखे हुए हैं। मनोज कहते हैं, ‘मेरे पास बिहार के कई जिलों के जिलाधिकारियों के फोन आते रहते हैं। मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के वीडियो भी मैं बनाकर भेजता रहता हूं। अब तक दो वीडियो तो मैं ऑलरेडी भेज चुका हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Manoj Bajpayee categorically denies taking part in moksha elections says full focus on acting silence 2
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजनीति में मेरी दिलचस्पी, लेकिन...

लेकिन, राजनीति में उनकी कितनी दिलचस्पी है, ये सवाल सुनते ही मनोज एकदम से अलर्ट मोड में आ जाते हैं। मनोज कहते हैं, ‘ये मेरे बारे में पता नहीं कैसे ये खबरें आ रही हैं कि मैं बिहार से चुनाव लड़ने वाला हूं। मैं इनके बारे में साल के शुरू में ही मना भी कर चुका हूं लेकिन फिर एक बार इनका प्रचार प्रसार शुरू हो गया है। मेरी राजनीति में दिलचस्पी है लेकिन बस उतनी जितनी एक कलाकार की होनी चाहिए। मैं अखबार पढ़ता हूं। राजनीति से जुड़ी खबरें भी पढ़ता हूं और खुद को सजग रखता हूं।’

विज्ञापन
Actor Manoj Bajpayee categorically denies taking part in moksha elections says full focus on acting silence 2
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नहीं लड़ूंगा लोकसभा चुनाव 2024

मतलब कि वह चुनाव लड़ने की बात से एक बार फिर से पूरी तरह इनकार करते हैं? मनोज बाजपेयी इस सवाल का बहुत ही सधा जवाब देते हैं। मनोज कहते हैं, ‘इस समय मेरा एक्टिंग करियर बहुत अच्छा चल रहा है। मैं इतने बरसों की इस साधना का फल यूं ही नहीं जाने दे सकता। मेरा चुनाव लड़ने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। और, मैं ये बात फिर से दोहराना चाहता हूं कि इस साल लोकसभा चुनाव में बिहार तो क्या किसी भी राज्य की किसी भी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने नहीं जा रहा हूं।’  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed