Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Actor Siddhant Chaturvedi serves up summer menu at a coffee shop in Mumbai seen wearing apron and cap
{"_id":"66362f81404819c58308e423","slug":"actor-siddhant-chaturvedi-serves-up-summer-menu-at-a-coffee-shop-in-mumbai-seen-wearing-apron-and-cap-2024-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OMG Siddhant Chaturvedi: कॉफी शॉप में नौकरी करते दिखे सिद्धांत चतुर्वेदी, लोगों ने पूछा ये क्या हाल बना रखा है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
OMG Siddhant Chaturvedi: कॉफी शॉप में नौकरी करते दिखे सिद्धांत चतुर्वेदी, लोगों ने पूछा ये क्या हाल बना रखा है
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 04 May 2024 06:29 PM IST
सार
लोगों ने जब सिद्धांत को देखा तो वह कॉफी शॉप का एप्रन पहने और सिर पर कॉफी शॉप की ही टोपी लगाए किसी ग्राहक को आवाज लगा रहे थे। हाथ में उनके एक नया सा दिख रहा ड्रिंक भी था।
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मायानगरी मुंबई में कुछ भी हो सकता है। कल का नामी फिल्म निर्माता किसी दिन आपको किसी लोकल ट्रेन में सफर करता दिख सकता है। हालात साथ न दे रहे हों तो करोड़ों की गाड़ियों में सफर करने वाले यहां ऑटो में भी सफर करते दिख जाते हैं। लेकिन, 40 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में कुछ पल सुकून के तलाशने एक कॉफी शॉप में घुसे लोग शनिवार को वहां अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को काउंटर के पीछे नौकरी करते चौंक गए। सिद्धांत की कोई फिल्म भी अरसे से रिलीज नहीं हुई है, सो लोगों को पहली बार में समझ नहीं आया कि आखिर यहां हो क्या रहा है..चलिए हम आपको बताते हैं।
लोगों ने जब सिद्धांत को देखा तो वह कॉफी शॉप का एप्रन पहने और सिर पर कॉफी शॉप की ही टोपी लगाए किसी ग्राहक को आवाज लगा रहे थे। हाथ में उनके एक नया सा दिख रहा ड्रिंक भी था। थोड़ी देर बाद बिना एप्रन के भी सिद्धांत दिखे, इस बार वह कॉफी शॉप में ऑर्डर देने पहुंच रहे लोगों के नाम उनके डिलीवरी कपों पर लिख रहे थे। मामला थोड़ा रहस्यमयी लग रहा था क्योंकि सिद्धांत इस हाल में तो नहीं दिख रहे थे कि उन्हें कॉफी शॉप पर नौकरी करने की नौबत आ गई हो। कुछ लोगों ने तो उनसे पूछ भी लिया कि भई, ये क्या हाल बना रखा है।
सिद्धांत चतुर्वेदी अपने परिवार के साथ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धांत चतुर्वेदी हालांकि उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं लेकिन उनका परिवार यहां मुंबई में अच्छे से रह रहा है और सिद्धांत का करियर भी ठीक ठाक ही चल रहा है। टीवी और ओटीटी करने के बाद उन्हें जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ में बढ़िया मौका मिला और रणवीर सिंह व आलिया भट्ट के फिल्म के लीड पेयर के रूप में होने के बावजूद लोगों ने उनके किरदार एमसी शेर को खूब पसंद किया। ओटीटी पर रिलीज हुई उनकी फिल्मों ‘गहराइयां’ और ‘खो गए हम कहां’ में भी उनकी अदाकारी पर लोगों की नजरें टिकी रहीं। हालांकि ‘गली बॉय’ के बाद बड़े परदे पर रिलीज उनकी सारी फिल्में फ्लॉप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी (खो गए हम कहां)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धांत चतुर्वेदी की हाल फिलहाल कोई फिल्म भी नहीं रिलीज होने वाली है लिहाजा सिद्धांत चतुर्वेदी को अंधेरी पश्चिम के इनफिनिटी मॉल स्थित इस कॉफी शॉप में काउंटर के पीछे सेल्समैन की तरह खड़े देखकर लोगों का चौंकना स्वाभाविक भी था। बाद में पता चला है कि ये इस कॉफी शॉप की देश भर में फैली दुकानों में गर्मी के मौसम को देखकर शुरू किए गए न्यू मेन्यू का लॉन्च था और कुछ खास ग्राहकों को इस मेन्यू के ड्रिंक सर्व करने के लिए सिद्धांत को खास तौर से तगड़ा मेहनताना देकर बुलाया गया था। इतने महंगे सेल्समैन से अपने ड्रिंक पाकर लोग भी काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बारे में सिद्धांत चतुर्वेदी अपने अनुभव साझा करते हुए बताते हैं, ‘काउंटर के पीछे जाकर अपने चाहने वालों के लिए नए ड्रिंक बनाना मेरे लिए बहुत ही अच्छा अनुभव रहा। इस दुकान पर मैं लगातार आता रहा हूं, अब तो खैर खूब आता ही हूं, जब मैं अभिनेता नहीं बना था, तब की यादें भी इस दौरान मेरे साथ यहां लौट आई हैं। अपने प्रशंसकों से मिलने का मौका मैं वैसे भी कभी नहीं छोड़ता और इस बार तो बात ही कुछ और बन गई।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।