फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor: यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर बनीं करीना कपूर खान, संगठन के साथ अपनी यात्रा को लेकर की बात

Sat, 04 May 2024 06:09 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 04 May 2024 06:09 PM IST
सार

190 से ज्यादा देशों में काम कर रहा यूनिसेफ टीकों के जरिए बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए जागरुकता अभियान चलाता है। हाल ही में करीना कपूर खान को यूनिसेफ इंडिया का नेशनल एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Becomes the National Ambassador of UNICEF India talks about her journey with Organization
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अक्सर लाइमलाइट में छाई रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने यूनिसेफ फोर एवरी चाइल्ड के कार्यक्रम में पहुंची थीं, जहां उन्होंने माता-पिता से बच्चों का टीकाकरण समय पर कराने की अपील की। 190 से ज्यादा देशों में काम कर रहा यूनिसेफ टीकों के जरिए बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए जागरुकता अभियान चलाता है। हाल ही में करीना कपूर खान को यूनिसेफ इंडिया का नेशनल एंबेसडर नियुक्त किया गया है। करीना ने यूनिसेफ के साथ अपनी यात्रा के बारे में बात की है।

Kareena Kapoor Khan Becomes the National Ambassador of UNICEF India talks about her journey with Organization
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना को आज 4 मई को यूनिसेफ इंडिया का राष्ट्रीय राजदूत बनाया गया था। उन्होंने इस सम्मान को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया है। नेशनल एंबेसडर बनने पर अभिनेत्री ने एक बातचीत के दौरान कहा, 'यूनिसेफ के साथ मेरी यात्रा एक दशक पहले शुरू हुई थी। इस यात्रा में मैंने शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों से बातचीत की है। मुझे लगता है कि यूनिसेफ के माध्यम से मैं एक व्यक्ति के रूप में काफी विकसित हुई हूं। क्योंकि मैंने बच्चों को देखा है और समझा है कि उनकी जरूरतें क्या हैं।' 

Kapil Sharma Show: नेटफ्लिक्स ने बताई कपिल शर्मा शो की सच्चाई, अभी कायम है दूसरे सीजन की उम्मीद

Kareena Kapoor Khan Becomes the National Ambassador of UNICEF India talks about her journey with Organization
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'यह मेरे लिए बहुत ही संतुष्टिदायक यात्रा रही है। अब नई भूमिका निभाते हुए मुझे काफी जिम्मेदारी और दबाव महसूस हो रहा है लेकिन मैं यूनिसेफ के साथ अपने जुड़ाव को लेकर भी बहुत उत्साहित हूं।' करीना कपूर साल 2014 से यूनिसेफ इंडिया के साथ जुड़ी हुई हैं। इतने वर्षों से वे सेलिब्रिटी एडवोकेट के रूप में संगठन से जुड़ी थीं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Becomes the National Ambassador of UNICEF India talks about her journey with Organization
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

अपनी इस उपलब्धि में एक और उपलब्धि जोड़ते वह आज यूनिसेफ इंडिया का नेशनल एंबेसडर बन गई हैं। उन्होंने कहा, 'यूनिसेफ के साथ अपना जुड़ाव जारी रखना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं कमजोर बच्चों और उनके अधिकारों के लिए अपनी आवाज और प्रभाव का उपयोग करने की पूरी कोशिश करूंगी।'

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Becomes the National Ambassador of UNICEF India talks about her journey with Organization
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान आखिरी बार फिल्म 'क्रू' में तब्बू और कृति सेनन के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद वह अगली बार रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। 

Gulabi: अहमदाबाद के पास 300 ग्रामीणों के साथ शूट हुआ 'गुलाबी' का क्लाइमैक्स, भावुक हुईं हुमा कुरैशी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed