Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Anuj Sharma shares experience of working with Sanjay Leela Bhansali in Heeramandi they called me lucky charm
{"_id":"663622d7f977a458e10c4add","slug":"anuj-sharma-shares-experience-of-working-with-sanjay-leela-bhansali-in-heeramandi-they-called-me-lucky-charm-2024-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Heeramandi: अनुज शर्मा ने साझा किया 'हीरामंडी' में काम करने का अनुभव, बोले- भंसाली ने उन्हें कहा था भाग्यशाली","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Heeramandi: अनुज शर्मा ने साझा किया 'हीरामंडी' में काम करने का अनुभव, बोले- भंसाली ने उन्हें कहा था भाग्यशाली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 04 May 2024 05:28 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि उनके लिए ये सीरीज कई सारे यादगार पल लेकर आई। अनुज ने कहा, 'हीरामंडी के सेट पर दो पल मेरे लिए विशेष रूप से यादगार हैं। पहला वह था जब संजय सर ने व्यक्तिगत रूप से मेरे काम की प्रशंसा की थी।
विज्ञापन
1 of 5
अनुज शर्मा, संजय लीला भंसाली
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'पद्मावत' अभिनेता अनुज शर्मा एक बार फिर वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' के लिए निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ जुड़े हैं। उन्होंने हाल ही में सीरीज में उन्होंने हामिद का किरदार निभाया है। अभिनेता ने हाल ही में शो के अपने किरदार और संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया है। उन्होंने वेब सीरीज को मुगल-ए-आजम के बराबर बताया है।
2 of 5
अनुज शर्मा, हीरामंडी (सीरीज)
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुज शर्मा ने कहा, 'हीरामंडी में सीन और कलात्मक रचना मुगल-ए-आजम जैसे क्लासिक महाकाव्य की याद दिलाएंगे।' उन्होंने कहा कि इसका एक एक सीन भारतीय ऐतिहासिक सिनेमा को फिर से परिभाषित करती है। हीरामंडी की शूटिंग में कई चुनौतियों देखने को मिली। अभिनेता ने कहा, 'प्रोडक्शन टीम का समर्थन और सेट पर समानता के कारण मुझे काफी अच्छा और सम्मानित महसूस हुआ।'
उन्होंने कहा कि उनके लिए ये सीरीज कई सारे यादगार पल लेकर आई। अनुज ने कहा, 'हीरामंडी के सेट पर दो पल मेरे लिए विशेष रूप से यादगार हैं। पहला वह था जब संजय सर ने व्यक्तिगत रूप से मेरे काम की प्रशंसा की थी। उन्होंने पूरी टीम के सामने मुझे भाग्यशाली कहा था। यह एक मान्यता थी मेरे प्रयास और एक ऐसे पल की जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हीरामंडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
अभिनेता ने अदिति राव हैदरी के बारे में बात करते हुए कहा, 'वहीं दूसरा पल अदिति जैसी बड़ी अभिनेत्रियों के साथ शांति से उनकी कला और समर्पण से सीखना, ये सब निर्देशक और अभिनेता के तालमेल और सहयोगी कहानी कहने की शक्ति के महत्व को काफी मजबूत करता है।'
विज्ञापन
5 of 5
हीरामंडी द डायमंड बाजार (वेब सीरीज)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' एक मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस सीरिज में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल, अदिति राव हैदरी, ताहा शाह बदुशाह, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन जैसे कई सितारे अहम भूमिका में नजर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।